GK Quiz in Hindi 2025

GK Quiz - GK Quiz in Hindi - Gk Quiz Hindi


351 प्रश्न (Question) : हिस्टोलोजी किससे सम्बंधित है?

  • 1. विषाणु
  • 2. जीवद्रव्य
  • 3. ऊतक
  • 4. कोशिका

उत्तर (Answer) : 'हिस्टोलोजी' उत्तक से सम्बंधित है। 

352 प्रश्न (Question) : जीवाणु की खोज किसने की थी?

  • 1. एडवर्ड जेनर
  • 2. लुई पाश्चर
  • 3. सेबिन
  • 4. एण्टनी वाँन ल्यूवोनहूक

उत्तर (Answer) : जीवाणुओं को सबसे पहले 1676 ई. में एण्टनी वाँन ल्यूवोनहूक ने एकल लेंस वाले सूक्ष्मदर्शी यंत्र से देखा था जिसे उन्होंने स्वयं बनाया था।

353 प्रश्न (Question) : तपोवन और विष्णुगढ़ जल विद्युत परियोजना कहां स्थित है?

  • 1. पंजाब
  • 2. उतराखंड
  • 3. उतर प्रदेश
  • 4. बिहार

उत्तर (Answer) : तपोवन विष्णुगढ़ पावर प्लांट भारत के उत्तराखंड के चमोली जिले में धौलीगंगा नदी पर है।

354 प्रश्न (Question) : गंडक परियोजना किन दो राज्यों की संयुक्त परियोजना है?

  • 1. बिहार व झारखण्ड
  • 2. मध्य प्रदेश व उतर प्रदेश
  • 3. बिहार व उतर प्रदेश
  • 4. उतर प्रदेश व उत्तराखंड

उत्तर (Answer) : गंडक परियोजना बिहार और उत्तर प्रदेश की संयुक्त नदी घाटी परियोजना है।  इस परियोजना के अन्तर्गत गंडक नदी पर त्रिबेनी नहर हेड रेगुलेटर के नीचे बिहार के बाल्मीकि नगर मे बैराज बनाया गया है। 

355 प्रश्न (Question) : नागार्जुन सागर बहुउद्देशीय परियोजना किस नदी पर स्थित है?

  • 1. ताप्ती
  • 2. गोदावरी
  • 3. कोसी
  • 4. कृष्णा

उत्तर (Answer) : नागार्जुन सागर बहुउद्देशीय परियोजना कृष्णा नदी पर स्थित है।

356 प्रश्न (Question) : भारत के पश्चिमी तट में ग्रीष्म में अति उच्च वर्षा मुख्यत किसके कारण होती है?

  • 1. पश्चिमी घाट
  • 2. समुन्द्र के निकट
  • 3. उष्णकटिबंधीय अवस्थिति
  • 4. हिमालय

उत्तर (Answer) : उष्णकटिबंधीय अवस्थिति 

357 प्रश्न (Question) : मधुमक्खियों का अध्ययन क्या कहलाता है?

  • 1. सेरीकल्चर
  • 2. होर्टीकल्चर
  • 3. इनमे से कोई नही
  • 4. एपिकल्चर

उत्तर (Answer) : मधुमक्खी पालन के अध्ययन एपिकल्चर (apiculture) कहलाता है। 

358 प्रश्न (Question) : आनुवंशिकता का जनक किसे कहा जाता है?

  • 1. ग्रेगर जॉन मेंडल
  • 2. बेप्टिस्ट डि लेमार्क
  • 3. चार्ल्स डार्विन
  • 4. लॉर्ड चार्ल्स वेलेस्ले

उत्तर (Answer) : ग्रेगर जॉन मेंडल को आनुवांशिकी का जनक कहा जाता है।

359 प्रश्न (Question) : वायु प्रदूषण के फलस्वरूप लोगों को फुफ्फुस कैंसर से अधिक मारने वाला रोग क्या है?

  • 1. दमा
  • 2. ह्रदयघात
  • 3. इनमे से कोई नही
  • 4. वातस्फीति

उत्तर (Answer) : वातस्फीति (एम्फाइज़िमा) यह एक दीर्घकालिक उत्तरोत्तर बढ़ने वाली फेफड़े की बीमारी है। 

360 प्रश्न (Question) : पेलीओंटोलोजी के अंतर्गत किसका अध्ययन किया जाता है?

  • 1. प्राइमेट्स
  • 2. मस्तिष्क
  • 3. जीवाश्म
  • 4. पादप

उत्तर (Answer) : जीवाश्म विज्ञान का अध्ययन

361 प्रश्न (Question) : कीटो से सम्बंधित जीव विज्ञान की शाखा क्या कहलाती है?

  • 1. इनमे से कोई नही
  • 2. आर्थिनोलोजी
  • 3. ओरनिथोलॉजी
  • 4. एंटोमोलॉजी

उत्तर (Answer) : कीटो से सम्बंधित जीव विज्ञान की शाखा एंटोमोलॉजी (Entomology) कहलाती है।

362 प्रश्न (Question) : हृदय का पहला प्रतिस्थापन किसके द्वारा किया गया था?

  • 1. लुई पाश्चर
  • 2. क्रिस्टियन बर्नार्ड
  • 3. विलियम हार्वे
  • 4. ऍफ़ जी होफकिंस

उत्तर (Answer) : 3 दिसम्बर 1967 में दक्षिण अफ्रीका के केप टाउन शहर में विश्व का पहला मानव हृदय प्रत्यारोपण क्रिस्टियन बर्नार्ड के द्वारा किया गया था।

363 प्रश्न (Question) : गंगा को भारत की राष्ट्रीय नदी कब घोषित किया गया था?

  • 1. 2005
  • 2. 2008
  • 3. 2007
  • 4. 2006

उत्तर (Answer) :  4 नवंबर 2008 को मनमोहन सिंह की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा गंगा को राष्ट्रीय नदी घोषित किया था। 

364 प्रश्न (Question) : उत्तराखंड राज्य के कुल क्षेत्रफल का कितना प्रतिशत भाग पर्वतीय है?

  • 1. 86
  • 2. 65
  • 3. 55
  • 4. 40

उत्तर (Answer) : उत्तराखंड राज्य के कुल क्षेत्रफल का 86.07 प्रतिशत क्षेत्र पर्वतीय, जबकि 13.93 प्रतिशत क्षेत्र मैदानी है।

365 प्रश्न (Question) : उत्तराखण्ड राज्य में ‘भकार’ का उपयोग किस हेतु किया जाता है?

  • 1. जल संग्रह हेतु
  • 2. फल रस संग्रह हेतु
  • 3. खाद्यान्न संग्रह हेतु
  • 4. दुग्ध संग्रह हेतु

उत्तर (Answer) : उत्तराखण्ड राज्य में ‘भकार’ का उपयोग खाद्यान्न संग्रह हेतु किया जाता है। 

366 प्रश्न (Question) : भागीरथी नदी कहाँ से निकलती है?

  • 1. विष्णु प्रयाग से
  • 2. गंगोत्री से
  • 3. गोमुख से
  • 4. तपोवन से

उत्तर (Answer) : भागीरथी का उद्गम स्थल उत्तरकाशी ज़िले में गौमुख है। 205 km बहने के बाद, भागीरथी व अलकनंदा का देवप्रयाग में संगम होता है, जिसके पश्चात वह गंगा के रूप में जानी जाती है।

367 प्रश्न (Question) : बाराहोती उत्तराखंड राज्य के किस जिले में स्थित है?

  • 1. पौड़ी
  • 2. पिथौरागढ़
  • 3. चमोली
  • 4. उत्तरकाशी

उत्तर (Answer) : 'बाराहोती' उत्तराखंड के चमोली जिले में स्थित है। 

368 प्रश्न (Question) : उत्तराखंड में देश के 22 वें राज्य के रूप में वैट कब लागू किया गया था?

  • 1. 1 अप्रैल, 2005
  • 2. 1 अप्रैल, 2006
  • 3. 1 अप्रैल, 2004
  • 4. 1 अप्रैल, 2007

उत्तर (Answer) : 1 अप्रैल 2005 को बिक्री कर को प्रतिस्थापित किया था। 

369 प्रश्न (Question) : कोटेश्वर बांध उत्तराखण्ड की किस नदी पर स्थित है?

  • 1. धौलीगंगा
  • 2. अलकनन्दा
  • 3. भागीरथी
  • 4. बिरहीगंगा

उत्तर (Answer) : कोटेश्वर बांध, उत्तराखंड के टिहरी जिले में पेंदार्स गांव के निकट भागीरथी नदी पर स्थित है।

370 प्रश्न (Question) : कालसी अभिलेख का संबंध किस वंश से है?

  • 1. कुषाण
  • 2. मौर्य
  • 3. पंवार
  • 4. कत्यूरी

उत्तर (Answer) : कालसी अभिलेख का संबंध किस मौर्य वंश से है। कालसी भारत के उत्तराखण्ड राज्य के देहरादून ज़िले में स्थित एक गाँव है।

371 प्रश्न (Question) : प्रधानमंत्री एच.डी.देवगौड़ा ने उत्तराखण्ड राज्य की घोषणा कब की थी?

  • 1. 15 अगस्त, 1997
  • 2. 15 अगस्त, 1996
  • 3. 15 अगस्त, 1998
  • 4. 15 अगस्त, 1995

उत्तर (Answer) : तत्कालीन प्रधानमंत्री एच. डी. देवेगौड़ा ने 15 अगस्त,1996  को उत्तराखण्ड राज्य की घोषणा की थी। 

372 प्रश्न (Question) : उत्तराखण्ड की किस जनजाति के लोग ‘बाघनाथ’ नामक देवता की पूजा करते है?

  • 1. राजी
  • 2. थारु
  • 3. बोक्सा
  • 4. जौनसारी

उत्तर (Answer) : 'राजी' जनजाति के लोग ‘बाघनाथ’ नामक देवता की पूजा करते है।

373 प्रश्न (Question) : कुमाऊं परिषद का कांग्रेस में विलय कब हुआ था?

  • 1. 1926 में
  • 2. 1924 में
  • 3. 1925 में
  • 4. 1923 में

उत्तर (Answer) : 1926 में कुमाऊ परिषद् का विलय कुमाऊं कांग्रेस में हुआ था। 

374 प्रश्न (Question) : गुरुकुल कांगड़ी विद्यालय उत्तराखंड के किस शहर में स्थित है?

  • 1. देहरादून
  • 2. हरिद्वार
  • 3. रूड़की
  • 4. नैनीताल

उत्तर (Answer) : 'गुरुकुल काँगड़ी विश्वविद्यालय' उत्तराखण्ड राज्य के हरिद्वार शहर में स्थित है। इसकी स्थापना सन् 1902 में स्वामी श्रद्धानन्द जी द्वारा की गयी थी।

375 प्रश्न (Question) : लंढौर छावनी की स्थापना किस वर्ष की गई थी?

  • 1. 1833
  • 2. 1835
  • 3. 1836
  • 4. 1834

उत्तर (Answer) : लंढौर छावनी की स्थापना 1836 में हुई। यह भारत के उत्तराखण्ड राज्य के मसूरी में स्थित है।


‹ First  < 13 14 15 16 17 >  Last ›



Copyright © 2025, wikigkinhindi.com. All rights reserved.