GK Quiz in Hindi 2025

GK Quiz - GK Quiz in Hindi - Gk Quiz Hindi


301 प्रश्न (Question) : उत्तराखण्ड क्रान्ति दल के प्रथम अध्यक्ष कौन थे?

  • 1. मथुरा प्रसाद बमराडा
  • 2. दिवाकर भट
  • 3. बद्रीदत्त पण्डे
  • 4. डी. डी. पंत

उत्तर (Answer) : उत्तराखण्ड क्रान्ति दल के प्रथम अध्यक्ष डी. डी. पंत थे। 

302 प्रश्न (Question) : 'गढ़देश सेवा संघ ' का गठन किसने किया?

  • 1. श्रीदेव सुमन
  • 2. रामपाल
  • 3. गोपीचन्द
  • 4. बद्रीदत्त पण्डे

उत्तर (Answer) : 'गढ़देश सेवा संघ' की स्थापना श्रीदेव सुमन ने की थी। वे ब्रिटिश काल में टिहरी स्टेट में स्वतंत्रता सेनानियों का एक संघ भी चलाते थे।

303 प्रश्न (Question) : उत्तराखंड में दून किसे कहा जाता है?

  • 1. नदी-घाटियों को
  • 2. संकरी घाटियों को
  • 3. अल्पलाइन घास के मैदानो को
  • 4. संरचनात्मक घाटियों को

उत्तर (Answer) : संरचनात्मक घाटियों को दून घाटी कहा जाता है । (शिवालिक श्रेणियों के उत्तर और मध्य हिमालय के दक्षिण अथार्त शिवालिक और मध्य हिमालय के बीच पाए जाने वाली घाटियों को पछिम और मध्य भाग में दून कहा जाता है।)

304 प्रश्न (Question) : उत्तराखंड का सबसे लंबा हिमनद कौन सा है?

  • 1. यमनोत्री हिमनद
  • 2. पिंडारी हिमनद
  • 3. चोराबाड़ी हिमनद
  • 4. गंगोत्री हिमनद

उत्तर (Answer) : उत्तराखंड राज्य में गंगोत्री ग्लेशियर सबसे बड़ा हिमनद है। यह चार हिमनदों चतुरंगी, रतनवन, स्वच्छंद और कैलाश से मिलकर बना हुआ है। गंगोत्री ग्लेशियर लगभग 30 किलोमीटर लंबा और दो किलोमीटर चौड़ा है।

305 प्रश्न (Question) : चिपको आंदोलन की शुरुआत उत्तराखंड के कौन से जिले में हुई थी?

  • 1. बागेश्वर
  • 2. चमोली
  • 3. उत्तरकाशी
  • 4. टिहरी

उत्तर (Answer) : उत्तराखंड के चमोली जिले के रैणी गांव की महिलाओं ने चिपको आंदोलन चलाया था। 

306 प्रश्न (Question) : दूध के खराब होने का कारण क्या है?

  • 1. लैक्टोबैसिलस (Lactobacillus)
  • 2. एस्परजिलस (Aspergillus)
  • 3. स्टेफाइलोकोकस (Staphylococcus)
  • 4. स्यूडोमोनास (Pseudomonus)

उत्तर (Answer) : दूध लैक्टोबैसिलस (Lactobacillus) बैक्टीरिया के कारण खराब होता है। 

307 प्रश्न (Question) : उत्तराखण्ड का कुल क्षेत्रफल कितना है?

  • 1. 53480 वर्ग किमी
  • 2. 15483 वर्ग किमी
  • 3. 53483 वर्ग किमी
  • 4. 83483 वर्ग किमी

उत्तर (Answer) : उत्तराखण्ड का कुल क्षेत्रफल 53483 वर्ग किमी है |

308 प्रश्न (Question) : उत्तराखंड की सर्वाधिक ऊंचाई वाली चोटी कौन है?

  • 1. चौखम्ब पर्वत
  • 2. ऊँ पर्वत
  • 3. चाईना पीक
  • 4. नंदा देवी

उत्तर (Answer) : उत्तराखंड की सर्वाधिक ऊंचाई वाली चोटी नंदा देवी है, नन्दा देवी शिखर हिमालय पर्वत शृंखला में भारत के उत्तरांचल राज्य में पूर्व में गौरीगंगा तथा पश्चिम में ऋषिगंगा घाटियों के बीच स्थित है। इसकी ऊंचाई ७८१७ मीटर (२५,६४३ फीट) है।

309 प्रश्न (Question) : उत्तराखण्ड राज्य का राजकीय वृक्ष कौन-सा है ?

  • 1. शीशम
  • 2. बुरांश
  • 3. साल
  • 4. बरगद

उत्तर (Answer) : उत्तराखंड राज्य का राज्य वृक्ष  बुरांस (Buransh) हैं। 

310 प्रश्न (Question) : उत्तराखंड के किस जिले में प्राकृतिक झीलें अधिक है?

  • 1. नैनीताल
  • 2. अल्मोड़ा
  • 3. चमोली
  • 4. रानीखेत

उत्तर (Answer) : उत्तराखंड के नैनीताल जिले में प्राकृतिक झीलें अधिक है |

311 प्रश्न (Question) : उत्तराखंड में कितनी विधान सभा की सीटें है?

  • 1. 70
  • 2. 71
  • 3. 73
  • 4. 72

उत्तर (Answer) : उत्तराखंड विधानसभा में 2022 में  70 सीटें है। 

312 प्रश्न (Question) : लाखु गुफा शैल चित्र कहाँ पर है?

  • 1. अल्मोड़ा
  • 2. देहरादून
  • 3. हलद्वानी
  • 4. हरिद्वार

उत्तर (Answer) : लाखु गुफा शैल चित्र (लख उडियार) उत्तराखण्ड राज्य के कुमाऊँ मण्डल में अल्मोड़ा-सेराघाट मार्ग पर अल्मोड़ा से १३ किमी की दूरी पर स्थित एक प्राचीन गुफा है।

313 प्रश्न (Question) : उत्तराखंड के किस जिले की जनसँख्या सबसे अधिक है?

  • 1. हरिद्वार
  • 2. अल्मोड़ा
  • 3. देहरादून
  • 4. हलद्वानी

उत्तर (Answer) : उत्तराखंड के हरिद्वार जिले की जनसँख्या सबसे अधिक है, जो की तकरीबन 1,890,422 है |

314 प्रश्न (Question) : पहाड़ों की रानी के नाम से कौन सा हिल स्टेशन प्रचलित है?

  • 1. अल्मोड़ा
  • 2. देहरादून
  • 3. मसूरी
  • 4. नैनीताल

उत्तर (Answer) : मसूरी को 'पहाड़ों की रानी' भी कहा जाता है। 

315 प्रश्न (Question) : ABG की फुल फॉर्म क्या है?

  • 1. आर्टेरिअल बायोगैस
  • 2. आर्टेरिअल ब्लड गैस
  • 3. आर्टेरिअल बायोगैस
  • 4. आर्टेरिअल ब्लड गैस

उत्तर (Answer) : ABG की फुल फॉर्म Arterial blood gas(आर्टेरिअल ब्लड गैस), ABG (एबीजी) एक ऐसी परीक्षण की प्रक्रिया होती है, जो हमारे शरीर के रक्त की अम्लता या पीएच और ऑक्सीजन के स्तर को मापता है।

316 प्रश्न (Question) : उत्तराखंड का राज्य पक्षी का क्या नाम है?

  • 1. हिमालयी मोनाल
  • 2. मोर
  • 3. घुघुती
  • 4. कोयल

उत्तर (Answer) : हिमालयी मोनाल जिसे नेपाल और उत्तराखंड में डाँफे के नाम से जानते हैं। यह पक्षी हिमालय पर पाये जाते हैं। यह उत्तराखण्ड का "राज्य पक्षी" और नेपाल का राष्ट्रीय पक्षी है।

317 प्रश्न (Question) : AIDS की फुल फॉर्म क्या है?

  • 1. एक्वायर्ड इम्यूलनो डेफिसिएंशी सिंड्रोम
  • 2. एडिशन इम्यूलनो डेफिसिएंशी सिंड्रोम
  • 3. अडिशनल इम्यूलनो डेफिसिएंशी सिंड्रोम
  • 4. एक्वायर्ड इम्यूलनो डिफीकल्टी सिंड्रोम

उत्तर (Answer) : AIDS की फुल फॉर्म एक्वायर्ड इम्यूलनो डेफिसिएंशी सिंड्रोम है, और यह एक तरह के विषाणु जिसका नाम HIV (Human immunodeficiency virus) है, से फैलती है |

318 प्रश्न (Question) : अमोघभूति किस वंश का सबसे शक्तिशाली शासक था?

  • 1. वर्धनवंश
  • 2. कार्तिकेयपुर राजवंश
  • 3. चंद वंश
  • 4. कुणिंद वंश

उत्तर (Answer) : अमोघभूति कुणिंद वंश का सबसे शक्तिशाली शासक था|

319 प्रश्न (Question) : उत्तराखंड के प्रथम राज्यपाल कौन हैं?

  • 1. सुरजीत सिंह बरनाला
  • 2. अज़ीज़ कुरैशी
  • 3. कृष्ण कांत पॉल
  • 4. सुदर्शन अग्रवाल

उत्तर (Answer) : उत्तराखंड के प्रथम राज्यपाल सुरजीत सिंह बरनाला हैं। 

320 प्रश्न (Question) : उत्तराखंड राज्य का सबसे बड़ा राष्ट्रीय उद्यान कौन सा है?

  • 1. राजाजी राष्ट्रीय उद्यान
  • 2. गोविंद राष्ट्रीय उद्यान
  • 3. कार्बेट राष्ट्रीय उद्यान
  • 4. गंगोत्री राष्ट्रीय उद्यान

उत्तर (Answer) : उत्तराखंड राज्य का सबसे बड़ा राष्ट्रीय उद्यान 'गंगोत्री राष्ट्रीय उद्यान' है। यह उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में भागीरथी नदी के ऊपरी जलग्रहण क्षेत्र में स्थित है। 

321 प्रश्न (Question) : डाटा लिंक परत में त्रुटि का पता लगाने के लिए प्रयुक्त होता है?

  • 1. हैमिंग कोड
  • 2. चक्रीय अतिरिक्तता जाँच
  • 3. बिट स्टफिंग
  • 4. इक्वालिजेसन

उत्तर (Answer) : हैमिंग कोड।

322 प्रश्न (Question) : DHCP का पूरा नाम क्या है?

  • 1. डायनेमिक होस्ट कण्ट्रोल प्रोटोकॉल
  • 2. इनमे से कोई नहीं
  • 3. डायनेमिक होस्ट कान्फिगरेशन प्रोटोकॉल
  • 4. डायनेमिक होस्ट कनेक्शन प्रोटोकॉल

उत्तर (Answer) : DHCP का पूरा नाम डायनेमिक होस्ट कान्फिगरेशन प्रोटोकॉल (Dynamic Host Configuration Protocol) है।

323 प्रश्न (Question) : वेबसाइट के प्रथम पेज को क्या कहते हैं ?

  • 1. होम पेज
  • 2. मेन पेज
  • 3. फर्स्ट पेज
  • 4. डिज़ाइन पेज

उत्तर (Answer) : किसी भी वेबसाइट के पहले पेज को होम पेज कहा जाता है।

324 प्रश्न (Question) : http के लिए कौन सा पोर्ट नंबर प्रयुक्त होता है ?

  • 1. 75
  • 2. 85
  • 3. 90
  • 4. 80

उत्तर (Answer) : http के लिए 80 पोर्ट नंबर प्रयुक्त होता है। 

325 प्रश्न (Question) : गोबर गैस का मुख्य अवयव क्या है?

  • 1. ऐसीटिलीन
  • 2. प्रोपेन
  • 3. मिथेन
  • 4. एथेन

उत्तर (Answer) : गोबर गैस  का मुख्य अवयव मिथेन है। 


‹ First  < 11 12 13 14 15 >  Last ›



Copyright © 2025, wikigkinhindi.com. All rights reserved.