Rajya Sabha (राज्यसभा) General Knowledge (GK) in Hindi 2024

राज्यसभा सामान्य ज्ञान GK In Hindi


राज्यसभा से संबन्धित सामान्य ज्ञान (राज्यसभा/Rajya Sabha Gk) प्रश्न और उत्तर हैं। विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में यहां राज्यसभा से संबन्धित सामान्य ज्ञान प्रश्न और उत्तर दिए गए हैं। आपको हिंदी में (राज्यसभा/Rajya Sabha Gk Questions and Answers परीक्षा और हिंदी में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता (Online test) परीक्षा में हिंदी में और अन्य सभी प्रतियोगी परीक्षाएं जैसे कि Bank, Railway Exam, Police, SSC CGL and CHSL, UPSC, IAS, SBI PO, Clerks, IBPS आदि से प्रश्न पूछे जाते हैं।


2 प्रश्न (Question) : भारत में प्रधानमंत्री की नियुक्ति कौन करता है?

उत्तर (Answer) : भारत में प्रधानमन्त्री की नियुक्ति राष्ट्रपति द्वारा होती है। और अन्य मंत्रियों की नियुक्ति राष्ट्रपति, प्रधानमन्त्री की सलाह पर करता है।

3 प्रश्न (Question) : किसे सजा माफ करने या सजा में हेर-फेर करने की शक्ति प्राप्त है?

उत्तर (Answer) : संविधान के अनुच्छेद 161 द्वारा राज्य के राज्यपाल को भी क्षमादान की शक्ति प्रदान की गई है। किन्तु राज्यपाल, किसी व्यक्ति की मृत्युदंड की सजा को माफ़ नहीं कर सकता है जबकि राष्ट्रपति ऐसा कर सकता है। 

4 प्रश्न (Question) : राज्यसभा में राज्यों का प्रतिनिधित्व किस पर निर्भर करता है?

उत्तर (Answer) : राज्य की जनसंख्या पर।

5 प्रश्न (Question) : राष्ट्रपति के चुनाव में कौन भाग लेता है?

उत्तर (Answer) : भारत के राष्ट्रपति के चुनाव में लोकसभा, राज्यसभा, प्रदेशो की विधानसभा के सभी निर्वाचित सदस्य तथा दिल्ली व पुदुचेरी की विधान सभा (दोनों ही केंद्र शासित प्रदेश हैं) के निर्वाचित सदस्य भाग लेते हैं।

6 प्रश्न (Question) : किस सदन में अध्यक्ष उस सदन का सदस्य नहीं होता?

उत्तर (Answer) : राज्य सभा । 

8 प्रश्न (Question) : राज्यसभा धन विधेयक पर अपनी सहमति कितने दिनों तक रोक सकती है?

उत्तर (Answer) : 14 दिनों की अवधि तक। 

9 प्रश्न (Question) : राज्यसभा का सभापति कौन होता है?

उत्तर (Answer) : भारत का उपराष्ट्रपति राज्य सभा का पदेन सभापति होता है। 

10 प्रश्न (Question) : सर्वप्रथम किस फिल्म अभिनेता को राज्यसभा का सदस्य मनोनीत किया गया था ?

उत्तर (Answer) : पृथ्वीराज कपूर उच्च सदन के लिए मनोनीत होने वाले पहले अभिनेता थे।

11 प्रश्न (Question) : राज्यसभा की प्रथम महिला महासचिव कौन थी?

उत्तर (Answer) : वी. एस. रमा देवी। 

12 प्रश्न (Question) : राज्यसभा का सर्वप्रथम गठन कब हुआ?

उत्तर (Answer) : 3 अप्रैल, 1952 को ।

13 प्रश्न (Question) : राज्यसभा की प्रथम बैठक कब हुई थी?

उत्तर (Answer) : राज्य सभा की पहली बैठक 13 मई, 1952 को आयोजित की गई थी।

14 प्रश्न (Question) : राज्यसभा में कुल कितने सदस्य होते हैं?

उत्तर (Answer) : राज्य सभा के सदस्यों की अधिकतम संख्या 250 निर्धारित की गई है।

15 प्रश्न (Question) : राष्ट्रपति द्वारा राज्य सभा के कितने सदस्य को नामित किया जाता है?

उत्तर (Answer) : राज्यसभा में 12 सदस्य भारत के राष्ट्रपति के द्वारा नामांकित होते हैं।

16 प्रश्न (Question) : राज्यसभा किसके द्वारा भंग की जा सकती है?

उत्तर (Answer) : राज्यसभा को भंग नही किया जा सकता है। 

17 प्रश्न (Question) : राज्यसभा सदस्यता के लिए न्यूनतम आयु कितनी है?

उत्तर (Answer) : राज्यसभा का सदस्य होने के लिए न्यूनतम आयु तीस (30) वर्ष होनी चाहिए।  

18 प्रश्न (Question) : राज्यसभा के सदस्यों का कार्यकाल कितना होता है?

उत्तर (Answer) : राज्यसभा में सदस्य 6 साल के लिए चुने जाते हैं, जिनमे एक-तिहाई सदस्य हर २ साल में सेवा-निवृत होते हैं।

19 प्रश्न (Question) : राज्यसभा के लिए नामित प्रथम फिल्म अभिनेत्री कौन थी ?

उत्तर (Answer) : नरगिस दत्त। 




Copyright © 2024, wikigkinhindi.com. All rights reserved.