Sports (खेल) General Knowledge (GK) in Hindi 2024

खेल सामान्य ज्ञान GK In Hindi


खेल से संबन्धित सामान्य ज्ञान (खेल/Sports Gk) प्रश्न और उत्तर हैं। विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में यहां खेल से संबन्धित सामान्य ज्ञान प्रश्न और उत्तर दिए गए हैं। आपको हिंदी में (खेल/Sports Gk Questions and Answers परीक्षा और हिंदी में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता (Online test) परीक्षा में हिंदी में और अन्य सभी प्रतियोगी परीक्षाएं जैसे कि Bank, Railway Exam, Police, SSC CGL and CHSL, UPSC, IAS, SBI PO, Clerks, IBPS आदि से प्रश्न पूछे जाते हैं।

Sports Quiz in Hindi

1 प्रश्न (Question) : राजस्थान का राज्य खेल कौन सा है?

उत्तर (Answer) : राजस्थान का राज्य खेल बास्केटबॉल है, इसे वर्ष 1948 में राजस्थान का राज्य खेल घोषित किया गया था |

2 प्रश्न (Question) : 'ब्लैक पर्ल' किस खेल से सम्बन्धित है?

उत्तर (Answer) : फुटबॉल

3 प्रश्न (Question) : क्वींसबेरी नियम किस खेल से संबंधित है?

उत्तर (Answer) : क्वींसबेरी नियमों का पालन मुक्केबाजी में किया जाता है। 

4 प्रश्न (Question) : कर्णम मल्लेश्वरी किस खेल से सबंधित है?

उत्तर (Answer) : कर्णम मल्लेश्वरी भारत की महिला भारोत्तोलक (वेटलिफ़्टर) हैं।

5 प्रश्न (Question) : किस खेल का खेल परिसर कोर्स कहलाता है?

उत्तर (Answer) : गोल्फ के परिसर को कोर्स कहते है। 

6 प्रश्न (Question) : किस खेल का परिसर डायमण्ड कहलाता है?

उत्तर (Answer) : बेसबॉल के परिसर को डायमण्ड कहते है। 

8 प्रश्न (Question) : ‘The World Beneath His Feet’ किसकी जीवनी है?

उत्तर (Answer) : पुल्लेला गोपीचंद एक भारतीय बैडमिन्टन खिलाडी हैं। जिन्हे 2005 में पद्म श्री से सम्मानित किया गया। और उन्हें द्रोणाचार्य पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है।

9 प्रश्न (Question) : ओलंपिक में पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला कौन थी?

उत्तर (Answer) : ओलंपिक में मेडल जीतने वाली पहली भारतीय महिला कर्णम मल्लेश्वरी है।

10 प्रश्न (Question) : भारत के किस निशानेबाज ने लंदन ओलम्पिक खेलों (2012) में रजत पदक प्राप्त किया ?

उत्तर (Answer) : 2012 के लंदन ओलिंपिक खेलों में भारतीय निशानेबाज विजय कुमार ने पिस्टल स्पर्धा में भारत के लिए रजत पदक जीता था। 

11 प्रश्न (Question) : 'डी. सी. एम.' ट्रॉफी' का सम्बन्ध किस खेल से है?

उत्तर (Answer) : दिल्ली क्लॉथ मिल्स ट्रॉफी, जिसे डी.सी.एम. ट्रॉफी कहते है यह फूटबाल से सम्बंधित ट्रॉफी है। 

12 प्रश्न (Question) : एस विजयलक्ष्मी किस खेल से सम्बंधित हैं?

उत्तर (Answer) : एस विजयलक्ष्मी शतरंज की खिलाडी है। एस विजयलक्ष्मी देश की पहली महिला शतरंज ग्रैंडमास्टर है।

13 प्रश्न (Question) : ‘सैंडी स्टॉर्म’ किस क्रिकेटर की आत्मकथा है?

उत्तर (Answer) : 'सैंडी स्टॉर्म' भारत के पूर्व क्रिकेटर संदीप पाटिल की आत्मकथा है।

14 प्रश्न (Question) : ओलिंपिक चिह्न का क्या अर्थ है?

उत्तर (Answer) : निरंतरता

15 प्रश्न (Question) : सचिन तेंदुलकर ने अपना 100 वां शतक किसके खिलाफ लगाया?

उत्तर (Answer) : सचिन तेंदुलकर ने बांग्लादेश के खिलाफ शेर-ए-बांग्ला स्टेडियम, मीरपुर में अपना 100वां अंतरराष्ट्रीय शतक लगाया। इस मैच में सचिन ने 147 गेंदों पर 114 रनों की पारी खेली। 

16 प्रश्न (Question) : अर्जुन पुरस्कार पाने वाली प्रथम महिला कौन थी?

उत्तर (Answer) : एन . लम्सडेन अर्जुन पुरस्कार पाने वाली प्रथम महिला थी जिनका सम्बन्ध हॉकी से था। 

17 प्रश्न (Question) : अर्जुन पुरस्कार किस क्षेत्र में दिया जाता है?

उत्तर (Answer) : अर्जुन पुरस्कार भारत सरकार द्वारा खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिये दिया जाता है। इस पुरस्कार का प्रारम्भ 1961 में हुआ था। 

18 प्रश्न (Question) : एग्रीकल्चर शाट किस खेल से संबंधित है?

उत्तर (Answer) : एग्रीकल्चर शॉट क्रिकेट के खेल से सम्बंधित है।

19 प्रश्न (Question) : सुल्तान अजलान शाह कप किस खेल से संबंधित है?

उत्तर (Answer) : सुल्तान अजलान शाह कप मलेशिया में आयोजित एक वार्षिक अंतरराष्ट्रीय पुरुष हॉकी की प्रतियोगिता है।

20 प्रश्न (Question) : अमेरिका का राष्ट्रीय खेल कौन सा है?

उत्तर (Answer) : बेसबॉल 

21 प्रश्न (Question) : द्रोणाचार्य पुरस्कार किस क्षेत्र में दिया जाता है?

उत्तर (Answer) : द्रोणाचार्य पुरस्कार, खेल के क्षेत्र में और खेलों में उत्कृष्ट कोचों को दिया जाता है। 

22 प्रश्न (Question) : रंगास्वामी कप किस खेल से संबंधित है?

उत्तर (Answer) : रंगास्वामी कप हॉकी के खेल से सम्बंधित है। रंगास्वामी कप को पहली बार 1928 में  शुरू किया गया था। 

23 प्रश्न (Question) : भारत को पहला गोल्ड मेडल कब मिला?

उत्तर (Answer) : भारतीय हॉकी टीम ने ओलिंपिक के हॉकी इवेंट में अपना पहला गोल्ड मेडल 1928 के एम्सटर्डम ओलिंपिक में जीता था। 

24 प्रश्न (Question) : धनराज पिल्लै किस खेल से सम्बंधित है?

उत्तर (Answer) : धनराज पिल्ले एक पूर्व भारतीय हॉकी खिलाड़ी हैं। 

25 प्रश्न (Question) : क्रिकेट का पहला टेस्ट मैच कब खेला गया था ?

उत्तर (Answer) : 15 मार्च 1877 में क्रिकेट की दुनिया का पहला टेस्ट क्रिकेट खेला गया था। यह मैच 15-19 मार्च तक खेला गया था। यह मैच में इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में खेला गया था।


 1 2 > 



Copyright © 2024, wikigkinhindi.com. All rights reserved.