GK Questions in Hindi - जनरल नॉलेज हिन्दी 2025


376 प्रश्न (Question) : भारत में सर्वप्रथम सोने के सिक्के किसने चलाए थे?

उत्तर (Answer) : इंडो-ग्रीक

377 प्रश्न (Question) : गौतम बुध ने अपना प्रथम उपदेश कहा दिया था

उत्तर (Answer) : सारनाथ में भगवान बुद्ध ने अपना पहला उपदेश दिया था। और यहीं से उन्होंने धर्मचक्र-प्रर्वतन प्रारम्भ किया था।

378 प्रश्न (Question) : बुद्ध चरित्र की रचना किसने की?

उत्तर (Answer) : बुद्धचरित्र के रचयिता अश्वघोष हैं।

379 प्रश्न (Question) : तराइन का प्रथम युद्ध कब और किसके मध्य लड़ा गया?

उत्तर (Answer) : तराइन का प्रथम युद्ध (1191 ई.) में  मोहम्मद ग़ौरी (मुईज़ुद्दीन मुहम्मद बिन साम) और अजमेर तथा दिल्ली के राजपूत शासक पृथ्वीराज तृतीय के बीच हुआ था। इस युद्ध में मुहम्मद ग़ोरी की हार हुई थी। 

380 प्रश्न (Question) : बलवंत राय मेहता समिति का संबंध किससे है?

उत्तर (Answer) : बलवंत राय मेहता समिति का सम्बन्ध  'पंचायती राज व्यवस्था' से है।  इसका गठन  'पंचायती राज व्यवस्था' को मजबूती प्रदान करने के लिए बलवंत राय मेहता की अध्यक्षता में किया गया था। 

381 प्रश्न (Question) : आपदा प्रबंधन अधिनियम कब पारित हुआ?

उत्तर (Answer) : आपदा प्रबंधन अधिनियम को वर्ष 2005 में भारत सरकार द्वारा आपदाओं के कुशल प्रबंधन से जुड़े मामलों के लिये पारित किया गया था।

382 प्रश्न (Question) : सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीशों की सेवानिवृत्ति की आयु क्या है?

उत्तर (Answer) : वर्तमान में उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीशों के लिए सेवानिवृत्ति की आयु 65 साल है। 

383 प्रश्न (Question) : पिछड़ी जाति आयोग के प्रथम सभापति कौन थे?

उत्तर (Answer) :  पिछड़ी जाति आयोग के प्रथम सभापति काका साहेब कालेलकर थे।

384 प्रश्न (Question) : रंगास्वामी कप किस खेल से संबंधित है?

उत्तर (Answer) : रंगास्वामी कप हॉकी के खेल से सम्बंधित है। रंगास्वामी कप को पहली बार 1928 में  शुरू किया गया था। 

385 प्रश्न (Question) : फजल अली आयोग कब बना?

उत्तर (Answer) : फजल अली आयोग का गठन 22 दिसंबर 1953 में न्यायाधीश फजल अली की अध्यक्षता में हुआ था। इस आयोग के तीन सदस्य - न्यायमूर्ति फजल अली, हृदयनाथ कुंजरू और केएम पाणिक्कर थे।

386 प्रश्न (Question) : भारत में पहली बार अविश्वास प्रस्ताव कौन लाया था?

उत्तर (Answer) :  भारत में पहली बार अविश्वास प्रस्ताव जे बी कृपलानी द्वारा अगस्त 1963 में जवाहर लाल नेहरू के खिलाफ लाया गया था। 

387 प्रश्न (Question) : किसे सजा माफ करने या सजा में हेर-फेर करने की शक्ति प्राप्त है?

उत्तर (Answer) : संविधान के अनुच्छेद 161 द्वारा राज्य के राज्यपाल को भी क्षमादान की शक्ति प्रदान की गई है। किन्तु राज्यपाल, किसी व्यक्ति की मृत्युदंड की सजा को माफ़ नहीं कर सकता है जबकि राष्ट्रपति ऐसा कर सकता है। 

388 प्रश्न (Question) : केंद्र सरकार का प्रथम विधि अधिकारी कौन होता है?

उत्तर (Answer) : भारत में केंद्र सरकार का प्रथम विधि अधिकारी भारत का महान्यायवादी होता है।

389 प्रश्न (Question) : द्रोणाचार्य पुरस्कार किस क्षेत्र में दिया जाता है?

उत्तर (Answer) : द्रोणाचार्य पुरस्कार, खेल के क्षेत्र में और खेलों में उत्कृष्ट कोचों को दिया जाता है। 

390 प्रश्न (Question) : भारत में प्रधानमंत्री की नियुक्ति कौन करता है?

उत्तर (Answer) : भारत में प्रधानमन्त्री की नियुक्ति राष्ट्रपति द्वारा होती है। और अन्य मंत्रियों की नियुक्ति राष्ट्रपति, प्रधानमन्त्री की सलाह पर करता है।

391 प्रश्न (Question) : सर्वोच न्यायालय के प्रथम मुख्य न्यायाधीश कौन थे?

उत्तर (Answer) : श्री हीरालाल जे कनिया भारत के पहले मुख्य न्यायाधीश थे।

392 प्रश्न (Question) : अमेरिका का राष्ट्रीय खेल कौन सा है?

उत्तर (Answer) : बेसबॉल 

393 प्रश्न (Question) : सुल्तान अजलान शाह कप किस खेल से संबंधित है?

उत्तर (Answer) : सुल्तान अजलान शाह कप मलेशिया में आयोजित एक वार्षिक अंतरराष्ट्रीय पुरुष हॉकी की प्रतियोगिता है।

394 प्रश्न (Question) : एग्रीकल्चर शाट किस खेल से संबंधित है?

उत्तर (Answer) : एग्रीकल्चर शॉट क्रिकेट के खेल से सम्बंधित है।

395 प्रश्न (Question) : अर्जुन पुरस्कार किस क्षेत्र में दिया जाता है?

उत्तर (Answer) : अर्जुन पुरस्कार भारत सरकार द्वारा खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिये दिया जाता है। इस पुरस्कार का प्रारम्भ 1961 में हुआ था। 

396 प्रश्न (Question) : अर्जुन पुरस्कार पाने वाली प्रथम महिला कौन थी?

उत्तर (Answer) : एन . लम्सडेन अर्जुन पुरस्कार पाने वाली प्रथम महिला थी जिनका सम्बन्ध हॉकी से था। 

397 प्रश्न (Question) : सचिन तेंदुलकर ने अपना 100 वां शतक किसके खिलाफ लगाया?

उत्तर (Answer) : सचिन तेंदुलकर ने बांग्लादेश के खिलाफ शेर-ए-बांग्ला स्टेडियम, मीरपुर में अपना 100वां अंतरराष्ट्रीय शतक लगाया। इस मैच में सचिन ने 147 गेंदों पर 114 रनों की पारी खेली। 

398 प्रश्न (Question) : ओलिंपिक चिह्न का क्या अर्थ है?

उत्तर (Answer) : निरंतरता

399 प्रश्न (Question) : ‘सैंडी स्टॉर्म’ किस क्रिकेटर की आत्मकथा है?

उत्तर (Answer) : 'सैंडी स्टॉर्म' भारत के पूर्व क्रिकेटर संदीप पाटिल की आत्मकथा है।

400 प्रश्न (Question) : एस विजयलक्ष्मी किस खेल से सम्बंधित हैं?

उत्तर (Answer) : एस विजयलक्ष्मी शतरंज की खिलाडी है। एस विजयलक्ष्मी देश की पहली महिला शतरंज ग्रैंडमास्टर है।


‹ First  < 14 15 16 17 18 >  Last ›



Copyright © 2025, wikigkinhindi.com. All rights reserved.