GK Questions in Hindi - जनरल नॉलेज हिन्दी 2025


651 प्रश्न (Question) : ताँबा (कॉपर) का शत्रु तत्त्व है ?

उत्तर (Answer) : गंधक  |

652 प्रश्न (Question) : नेशनल डेयरी डेवलपमेंट बोर्ड (NDDB) की स्थापना कब हुई ?

उत्तर (Answer) : 16 जुलाई 1965 |

654 प्रश्न (Question) : गाँधी जी खादी को किसका प्रतीक मानते थे ?

उत्तर (Answer) : आर्थिक स्वतंत्रता का  |

655 प्रश्न (Question) : पल्लवो की राजधानी का नाम क्या था ?

उत्तर (Answer) : कांची   |

656 प्रश्न (Question) : भारत के राजचिन्ह में प्रयुक्त होने वाले शब्द 'सत्यमेव जयते ' किस उपनिषद से लिया गया है ?

उत्तर (Answer) : भारत के राजचिन्ह में प्रयुक्त होने वाले शब्द  'सत्यमेव जयते' को (मुण्डक-उपनिषद) से लिया गया है  |

657 प्रश्न (Question) : सिंधु घाटी सभ्यता का गोदी -बाड़ा लोथल कहाँ स्थित है ?

उत्तर (Answer) : गुजरात  |

659 प्रश्न (Question) : सर्वाधिक ग्राम पंचायतों वाला जिला कौन-सा है ?

उत्तर (Answer) : पौड़ी  |

661 प्रश्न (Question) : चंद वंश का अंतिम शासक कौन था ?

उत्तर (Answer) : महेंद्रचंद   |

663 प्रश्न (Question) : पंचायती राज किस सिद्धांत पर आधारित है ?

उत्तर (Answer) : पंचायत राज व्यवस्था लोकतांत्रिक विकेंद्रीकरण पर आधारित है |

664 प्रश्न (Question) : राष्ट्रीय हथकरघा दिवस कब मनाया जाता है ?

उत्तर (Answer) : भारत सरकार द्वारा 2015 में हथकरघा उद्योग को पुनर्जीवित करने और बुनकरों को काम प्रदान करने के लिये प्रति वर्ष (7 अगस्त) को राष्ट्रीय हथकरघा दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया। 

665 प्रश्न (Question) : विश्व खाद्य दिवस प्रति वर्ष कब मनाया जाता है ?

उत्तर (Answer) : 16 अक्टूबर |

667 प्रश्न (Question) : भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद के तहत राज्यों हेतु राज्यपाल की व्यवस्था है ?

उत्तर (Answer) : भारतीय संविधान के अनुच्छेद 153 के तहत प्रत्येक राज्य के लिये एक राज्यपाल का प्रावधान किया गया है। एक व्यक्ति को दो या दो से अधिक राज्यों के राज्यपाल के रूप में नियुक्त किया जा सकता है। राज्यपाल केंद्र सरकार का एक नामित व्यक्ति होता है, जिसे राष्ट्रपति द्वारा नियुक्त किया जाता है।  

668 प्रश्न (Question) : उत्तराखंड राज्य में सर्वाधिक विधानसभा सीटें कहाँ है ?

उत्तर (Answer) : हरिद्वार (11) |  

669 प्रश्न (Question) : उत्तराखंड राज्य में SC हेतु सुरक्षित लोकसभा सीट कितनी है ?

उत्तर (Answer) : 1 (अल्मोड़ा )  |  

671 प्रश्न (Question) : किस यज्ञ में वैदिक काल मैं सुरा का प्रयोग किया जाता था ?

उत्तर (Answer) : सौत्रामणि |

673 प्रश्न (Question) : ब्रह्मवेद किस वेद का दूसरा नाम है ?

उत्तर (Answer) : अथर्ववेद  |

675 प्रश्न (Question) : किस मुगल शाहजादा ने श्रीनगर गढ़वाल में आश्रय लिया था ?

उत्तर (Answer) : सुलेमान शिकोह ने


‹ First  < 25 26 27 28 29 >  Last ›



Copyright © 2025, wikigkinhindi.com. All rights reserved.