GK Questions in Hindi - जनरल नॉलेज हिन्दी 2025


526 प्रश्न (Question) : मुसलमानों के लिए पृथक राष्ट्र का विचार किसने दिया था?

उत्तर (Answer) : मुहम्मद इकबाल ने मुसलमानों के लिए पृथक राष्ट्र का विचार दिया था। 

527 प्रश्न (Question) : चित्रकार मोलाराम चित्रकला की किस शैली के लिए प्रसिद्ध है?

उत्तर (Answer) : चित्रकार मोलाराम गढ़वाल चित्रकला के लिए प्रसिद्ध थे। इस शैली ने राजा अविरुद्ध चन्द्र के सरंक्षण में प्रौढ़ता प्राप्त की थी। मानकू, चैतू और मोलाराम इस शैली के प्रसिद्ध चित्रकार थे। 

528 प्रश्न (Question) : उड़ाका पक्षियों में सबसे ऊँचे कद वाला कौन है?

उत्तर (Answer) : सारस उड़ाका पक्षियों में सबसे ऊँचे कद वाला पक्षी है। 

529 प्रश्न (Question) : रानीखेत बीमारी किससे सम्बंधित है?

उत्तर (Answer) : रानीखेत मुर्गियों की एक संक्रामक बीमारी है जो की सभी आयु की मुर्गियों में पायी जाती है। यह विषाणु द्वारा फैलती है। 

530 प्रश्न (Question) : रानीखेत बीमारी किससे सम्बंधित है?

उत्तर (Answer) : रानीखेत मुर्गियों की एक संक्रामक बीमारी है जो की सभी आयु की मुर्गियों में पायी जाती है। यह विषाणु द्वारा फैलती है। 

531 प्रश्न (Question) : लाइफ डिवाइन पुस्तक किसने लिखी?

उत्तर (Answer) : लाइफ डिवाइन पुस्तक अरबिंद घोष की रचना है। यह बंगाली क्रन्तिकारी थे जो बाद में योगी बन गए थे। 

532 प्रश्न (Question) : अनहैप्पी इंडिया किसने लिखी?

उत्तर (Answer) : अनहैप्पी इंडिया लाला लाजपत राय द्वारा रचित पुस्तक है। यह एक बहुसर्जक लेखक थे। 

533 प्रश्न (Question) : सरला बहन का मूल नाम क्या था?

उत्तर (Answer) : सरला बहन का मूल नाम कैथरीन मैरी हैलीमन था। यह एक स्वतंत्रता संग्राम सेनानी थी। इनका जन्म 5 अप्रैल, 1901 में इंग्लैंड में हुआ था।

534 प्रश्न (Question) : कैबिनेट मिशन भारत कब आया?

उत्तर (Answer) : ब्रिटिश सरकार ने 19  फ़रवरी 1946 को संवैधानिक गतिविधि दूर करने के लिए भारत में कैबिनेट भेजने की घोषणा की। कैबिनेट मिशन  24 मार्च 1946 को नयी दिल्ली आया था। 

535 प्रश्न (Question) : विनय पत्रिका किसकी रचना है?

उत्तर (Answer) : विनय पत्रिका महाकवि तुलसीदास जी की रचना है। विनय पत्रिका ब्रज भाषा में रचित है। विनय पत्रिका में विनय के पद है।

536 प्रश्न (Question) : कामसूत्र किसकी रचना है?

उत्तर (Answer) : 'कामसूत्र' वात्स्यायन की रचना है। वात्स्यायन एक प्राचीन भारतीय दार्शनिक थे। 

537 प्रश्न (Question) : सादर में कौन सा समास है?

उत्तर (Answer) : सादर' में अव्ययीभाव समास है। इसका समास विग्रह है 'आदर सहित' है। 

538 प्रश्न (Question) : समास कितने प्रकार के होते हैं?

उत्तर (Answer) : समास 6 प्रकार के होते हैं  1. तत्पुरुष समास, 2. अव्ययीभाव समास, 3. कर्मधारय समास, 4.  द्विगु समास, 5. द्वन्द्व समास, 6. बहुव्रीहि समास।

539 प्रश्न (Question) : नोबेल पुरस्कार किस वर्ष आरम्भ किया गया था?

उत्तर (Answer) : नोबेल पुरस्कार 1901 में शुरू किया गया था। यह पुरस्कार नोबेल फाउंडेशन द्वारा स्वीडन के वैज्ञानिक अल्फ्रेड नोबेल की याद में शुरू किया गया था। नोबेल पुरस्कार शांति, साहित्य, भौतिकी, रसायन, चिकित्सा विज्ञान और अर्थशास्त्र के क्षेत्र में विश्व का सर्वोच्च पुरस्कार है।

540 प्रश्न (Question) : घाना का पुराना नाम क्या है?

उत्तर (Answer) : घाना का पुराना नाम गोल्ड कोस्ट था। 

541 प्रश्न (Question) : भारत का राष्ट्रीय चिन्ह क्या है?

उत्तर (Answer) : भारत के राष्ट्रीय चिन्ह अशोक चक्र है। यह चिन्ह सारनाथ में मौर्य सम्राट अशोक द्वारा बनवाये गए अशोक स्तम्भ से लिया गया है।  इसे 26 जनवरी, 1950 को भारत के राष्ट्रीय चिन्ह के रूप में अपनाया गया।

542 प्रश्न (Question) : शोरा किस देश के संसद को कहा जाता है?

उत्तर (Answer) : 'शोरा' अफगानिस्तान की संसद को कहा जाता है।

543 प्रश्न (Question) : कथकली कहा का प्रमुख शाष्त्रीय नृत्य है?

उत्तर (Answer) : 'कथकली' केरल का शास्त्रीय नृत्य है। 

544 प्रश्न (Question) : भारत में कितने राज्य हैं?

उत्तर (Answer) : भारत में 28 राज्य और 8 केंद्र शासित प्रदेश हैं। 

545 प्रश्न (Question) : आंध्र प्रदेश की राजधानी कहाँ है?

उत्तर (Answer) : आंध्र प्रदेश की राजधानी अमरावती है। 

546 प्रश्न (Question) : अरुणाचल प्रदेश की राजधानी कहाँ है?

उत्तर (Answer) : अरुणाचल प्रदेश की राजधानी ईटानगर है। 

547 प्रश्न (Question) : बिहार की राजधानी कहाँ है?

उत्तर (Answer) : बिहार की राजधानी पटना है। 

548 प्रश्न (Question) : असम की राजधानी कहाँ है?

उत्तर (Answer) : असम की राजधानी दिसपुर है।

549 प्रश्न (Question) : छत्तीसगढ़ की राजधानी कहाँ है?

उत्तर (Answer) : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर है। 

550 प्रश्न (Question) : अंडमान और निकोबार की राजधानी कहाँ है?

उत्तर (Answer) : अण्डमान व निकोबार द्वीपसमूह भारत का केन्द्रशासित प्रदेश है जिसकी राजधानी पोर्ट ब्लेयर है।


‹ First  < 20 21 22 23 24 >  Last ›



Copyright © 2025, wikigkinhindi.com. All rights reserved.