GK Questions in Hindi - जनरल नॉलेज हिन्दी 2025


501 प्रश्न (Question) : AIDS की फुल फॉर्म क्या है?

उत्तर (Answer) : AIDS की फुल फॉर्म एक्वायर्ड इम्यूलनो डेफिसिएंशी सिंड्रोम है, और यह एक तरह के विषाणु जिसका नाम HIV (Human immunodeficiency virus) है, से फैलती है |

502 प्रश्न (Question) : उत्तराखंड का राज्य पक्षी का क्या नाम है?

उत्तर (Answer) : हिमालयी मोनाल जिसे नेपाल और उत्तराखंड में डाँफे के नाम से जानते हैं। यह पक्षी हिमालय पर पाये जाते हैं। यह उत्तराखण्ड का "राज्य पक्षी" और नेपाल का राष्ट्रीय पक्षी है।

503 प्रश्न (Question) : ABG की फुल फॉर्म क्या है?

उत्तर (Answer) : ABG की फुल फॉर्म Arterial blood gas(आर्टेरिअल ब्लड गैस), ABG (एबीजी) एक ऐसी परीक्षण की प्रक्रिया होती है, जो हमारे शरीर के रक्त की अम्लता या पीएच और ऑक्सीजन के स्तर को मापता है।

504 प्रश्न (Question) : पहाड़ों की रानी के नाम से कौन सा हिल स्टेशन प्रचलित है?

उत्तर (Answer) : मसूरी को 'पहाड़ों की रानी' भी कहा जाता है। 

505 प्रश्न (Question) : उत्तराखंड के किस जिले की जनसँख्या सबसे अधिक है?

उत्तर (Answer) : उत्तराखंड के हरिद्वार जिले की जनसँख्या सबसे अधिक है, जो की तकरीबन 1,890,422 है |

506 प्रश्न (Question) : लाखु गुफा शैल चित्र कहाँ पर है?

उत्तर (Answer) : लाखु गुफा शैल चित्र (लख उडियार) उत्तराखण्ड राज्य के कुमाऊँ मण्डल में अल्मोड़ा-सेराघाट मार्ग पर अल्मोड़ा से १३ किमी की दूरी पर स्थित एक प्राचीन गुफा है।

507 प्रश्न (Question) : उत्तराखंड में कितनी विधान सभा की सीटें है?

उत्तर (Answer) : उत्तराखंड विधानसभा में 2022 में  70 सीटें है। 

508 प्रश्न (Question) : उत्तराखंड के किस जिले में प्राकृतिक झीलें अधिक है?

उत्तर (Answer) : उत्तराखंड के नैनीताल जिले में प्राकृतिक झीलें अधिक है |

509 प्रश्न (Question) : उत्तराखण्ड राज्य का राजकीय वृक्ष कौन-सा है ?

उत्तर (Answer) : उत्तराखंड राज्य का राज्य वृक्ष  बुरांस (Buransh) हैं। 

510 प्रश्न (Question) : उत्तराखंड की सर्वाधिक ऊंचाई वाली चोटी कौन है?

उत्तर (Answer) : उत्तराखंड की सर्वाधिक ऊंचाई वाली चोटी नंदा देवी है, नन्दा देवी शिखर हिमालय पर्वत शृंखला में भारत के उत्तरांचल राज्य में पूर्व में गौरीगंगा तथा पश्चिम में ऋषिगंगा घाटियों के बीच स्थित है। इसकी ऊंचाई ७८१७ मीटर (२५,६४३ फीट) है।

511 प्रश्न (Question) : उत्तराखण्ड का कुल क्षेत्रफल कितना है?

उत्तर (Answer) : उत्तराखण्ड का कुल क्षेत्रफल 53483 वर्ग किमी है |

512 प्रश्न (Question) : दूध के खराब होने का कारण क्या है?

उत्तर (Answer) : दूध लैक्टोबैसिलस (Lactobacillus) बैक्टीरिया के कारण खराब होता है। 

513 प्रश्न (Question) : चिपको आंदोलन की शुरुआत उत्तराखंड के कौन से जिले में हुई थी?

उत्तर (Answer) : उत्तराखंड के चमोली जिले के रैणी गांव की महिलाओं ने चिपको आंदोलन चलाया था। 

514 प्रश्न (Question) : उत्तराखंड का सबसे लंबा हिमनद कौन सा है?

उत्तर (Answer) : उत्तराखंड राज्य में गंगोत्री ग्लेशियर सबसे बड़ा हिमनद है। यह चार हिमनदों चतुरंगी, रतनवन, स्वच्छंद और कैलाश से मिलकर बना हुआ है। गंगोत्री ग्लेशियर लगभग 30 किलोमीटर लंबा और दो किलोमीटर चौड़ा है।

515 प्रश्न (Question) : उत्तराखंड में दून किसे कहा जाता है?

उत्तर (Answer) : संरचनात्मक घाटियों को दून घाटी कहा जाता है । (शिवालिक श्रेणियों के उत्तर और मध्य हिमालय के दक्षिण अथार्त शिवालिक और मध्य हिमालय के बीच पाए जाने वाली घाटियों को पछिम और मध्य भाग में दून कहा जाता है।)

516 प्रश्न (Question) : 'गढ़देश सेवा संघ ' का गठन किसने किया?

उत्तर (Answer) : 'गढ़देश सेवा संघ' की स्थापना श्रीदेव सुमन ने की थी। वे ब्रिटिश काल में टिहरी स्टेट में स्वतंत्रता सेनानियों का एक संघ भी चलाते थे।

517 प्रश्न (Question) : उत्तराखण्ड क्रान्ति दल के प्रथम अध्यक्ष कौन थे?

उत्तर (Answer) : उत्तराखण्ड क्रान्ति दल के प्रथम अध्यक्ष डी. डी. पंत थे। 

518 प्रश्न (Question) : 'उत्तराखंड के गांधी' के रूप में किसे जाना जाता है?

उत्तर (Answer) : 'उत्तराखंड के गांधी' के रूप में इंद्रमणि बडोनी को जाना जाता है। इनके ही प्रयास से ही उत्तराखंड २००० में अलग राज्य बना। 

519 प्रश्न (Question) : कौन-सा ताल उत्तराखंड के 'रहस्य ताल' के नाम से जाना जाता है?

उत्तर (Answer) : रूपकुंड ताल को रहस्य ताल के नाम से जाना जाता है। यह त्रिशूल पर्वत के निचली भूमि पर स्थित है। यह एक हिमताल है। यह उत्तराखंड के चमोली जिले में स्थित है। 

520 प्रश्न (Question) : गढ़वाल के इतिहास में 'नक्कटी रानी' के नाम से कौन विख्यात थी?

उत्तर (Answer) : गढ़वाल के इतिहास में 'नक्कटी रानी' के नाम से कर्णावती रानी को जाना जाता है। 

521 प्रश्न (Question) : उत्तराखण्ड में भकार शब्द का प्रयोग होता है?

उत्तर (Answer) : उत्तराखण्ड में खाघान्न संग्रह के लिए भकार शब्द का उपयोग होता है। 

522 प्रश्न (Question) : गढ़वाल पेंटिंग नामक पुस्तक के लेखक कौन हैं?

उत्तर (Answer) : गढ़वाल पेंटिंग बैरिस्टर मुकुन्दी लाल जी की कृति है। 

523 प्रश्न (Question) : राजा राममोहन राय की समाधि कहाँ है?

उत्तर (Answer) : राजा राममोहन राय की समाधि ब्रिटेन के ब्रिस्टल शहर में है। 

524 प्रश्न (Question) : सत्यार्थ प्रकाश के लेखक कौन हैं?

उत्तर (Answer) : सत्यार्थ प्रकाश के लेखक महर्षि दयानन्द सरस्वती है। 

525 प्रश्न (Question) : गढ़वाल पेंटिंग नामक पुस्तक के लेखक कौन हैं?

उत्तर (Answer) : गढ़वाल पेंटिंग बैरिस्टर मुकुन्दी लाल जी की कृति है। 


‹ First  < 19 20 21 22 23 >  Last ›



Copyright © 2025, wikigkinhindi.com. All rights reserved.