GK Questions in Hindi - जनरल नॉलेज हिन्दी 2025


51 प्रश्न (Question) : रौलेट एक्ट किस वर्ष में पारित हुआ था?

उत्तर (Answer) : 1919 को रॉलेट एक्ट की स्थापना हुई थी। रॉलेट एक्ट' को काला कानून भी कहा जाता है।

52 प्रश्न (Question) : स्वराज मेरा जन्मसिद्ध अधिकार है यह कथन किसका था?

उत्तर (Answer) : स्वराज मेरा जन्मसिद्ध अधिकार है, और मैं इसे लेकर रहूँगा यह कथन स्वतंत्रता सेनानी बाल गंगाधर तिलक का था। 

53 प्रश्न (Question) : फूट डालो और राज करो की नीति किसने अपनाई थी?

उत्तर (Answer) : लॉर्ड कर्ज़न।

54 प्रश्न (Question) : संसद की संयुक्त बैठक की अध्यक्षता कौन करता है?

उत्तर (Answer) : लोकसभा के अध्यक्ष 

55 प्रश्न (Question) : भारतीय संविधान सभा का प्रथम अधिवेशन कब और कहाँ हुआ था ?

उत्तर (Answer) : 9 दिसंबर, 1946 ई० को संविधान सभा की प्रथम बैठक नई दिल्ली में स्थित काउंसिल चैम्बर के पुस्तकालय भवन में हुई। 

56 प्रश्न (Question) : भारतीय संविधान सभा का अंतिम अधिवेशन कब हुआ था?

उत्तर (Answer) : संविधान सभा की अंतिम बैठक 24 जनवरी, 1950 को हुई। 

57 प्रश्न (Question) : संविधान सभा के अस्थायी अध्यक्ष कौन थे?

उत्तर (Answer) : सच्चिदानंद सिन्हा को संविधान सभा का अस्थायी सदस्य चुना गया था। 

58 प्रश्न (Question) : भारतीय संविधान प्रारूप समिति के अध्यक्ष कौन थे?

उत्तर (Answer) : संविधान सभा की प्रारूप समिति के अध्यक्ष भीमराव आंबेडकर थे। 

59 प्रश्न (Question) : भारतीय संविधान को कितने भागों में बांटा गया है?

उत्तर (Answer) : भारतीय संविधान को 25 भागों में विभाजित किया गया है।

60 प्रश्न (Question) : राष्ट्रपति अपना इस्तीफा किसे देता है?

उत्तर (Answer) : भारतीय संविधान के अनुच्छेद 56 के अनुसार, राष्ट्रपति अपना त्यागपत्र भारत के उपराष्ट्रपति को देता है। 

61 प्रश्न (Question) : संविधान सभा ने राष्ट्रगान को कब स्वीकार किया?

उत्तर (Answer) : भारतीय संविधान सभा ने जन-गण-मन को राष्ट्रगान के रूप में 24 जनवरी 1950 को अपनाया था। इसे सर्वप्रथम 27 दिसम्बर 1911 को कांग्रेस के कलकत्ता कलकत्ता अधिवेशन में गाया गया था।

62 प्रश्न (Question) : राष्ट्रीय ध्वज को संविधान सभा ने कब स्वीकार किया था?

उत्तर (Answer) : 22 जुलाई 1947 को संविधान सभा ने वर्तमान ध्वज को भारतीय राष्ट्रीय ध्वज के रूप में अपनाया और स्वतंत्रता मिलने के बाद इसके रंग और उनका महत्व बना रहा। केवल ध्वज में चलते हुए चरखे के स्थान पर सम्राट अशोक के धर्म चक्र को स्थान रखा गया।

63 प्रश्न (Question) : भारतीय संविधान के किस भाग को उसके आत्मा की संज्ञा दी गयी है?

उत्तर (Answer) : भारतीय संविधान में प्रस्तावना को उसकी आत्मा की संज्ञा दी गयी है।

64 प्रश्न (Question) : राष्ट्रपति राज्यसभा में कितने सदस्यों को मनोनीत करता है?

उत्तर (Answer) : राज्यसभा में 245 सदस्य होते हैं। जिनमे 12 सदस्य भारत के राष्ट्रपति के द्वारा चुने जाते हैं।

65 प्रश्न (Question) : लोकसभा की अधिकतम सदस्य संख्या कितनी हो सकती है?

उत्तर (Answer) : सदन की अधिकतम सदस्‍य संख्‍या 552 हो सकती है। 530 सदस्‍य राज्‍यों का प्रतिनिधित्‍व करेंगे, 20 सदस्‍य संघशासित प्रदेशों का प्रतिनिधित्‍व करेंगे तथा 2 सदस्‍यों को राष्‍ट्रपति द्वारा एंग्‍लो-इण्डियन समुदाय से नामित किया जाता है। 

66 प्रश्न (Question) : किसी विधेयक को धन विधेयक के रूप में कौन प्रमाणित करता है?

उत्तर (Answer) : किसी विधेयक को धन विधेयक के रूप में लोकसभा अध्यक्ष प्रमाणित करता है। 

67 प्रश्न (Question) : राज्यों में राष्ट्रपति शासन की अधिकतम अवधि कितनी होती है?

उत्तर (Answer) : राज्यों में राष्ट्रपति शासन को अधिकतम 3 वर्षों तक बढ़ाया जा सकता है।

68 प्रश्न (Question) : स्वतंत्र भारत के प्रथम निर्वाचन आयुक्त कौन थे?

उत्तर (Answer) : स्वतंत्र भारत के प्रथम निर्वाचन आयुक्त सुकुमार सेन थे। 

69 प्रश्न (Question) : भारत की प्रथम महिला मुख्य निर्वाचन आयुक्त कौन थी?

उत्तर (Answer) : वी॰ एस॰ रमादेवी (जन्म 15 जनवरी 1934 – 17 अप्रैल 2013) |

70 प्रश्न (Question) : राष्ट्रीय विकास परिषद की स्थापना कब की गयी थी?

उत्तर (Answer) : राष्ट्रीय विकास परिषद की स्थापना 6 अगस्त, 1952 में हुई थी। 

71 प्रश्न (Question) : राष्ट्रीय विकास समिति का अध्यक्ष कौन होता है?

उत्तर (Answer) : प्रधानमंत्री राष्‍ट्रीय विकास परिषद का अध्यक्ष होता है।

72 प्रश्न (Question) : भाषा के आधार के गठित भारत का पहला राज्य कौन सा है?

उत्तर (Answer) : आंध्र प्रदेश राज्य भारत में भाषा के आधार पर गठित होने वाला पहला राज्य है। 

73 प्रश्न (Question) : भारत के किस राज्य में विधानसभा सदस्यों की संख्या सबसे अधिक है?

उत्तर (Answer) : उत्तर प्रदेश की विधानसभा सदस्यों की संख्या सबसे अधिक है | उत्तर प्रदेश की विधानसभा में 404 सदस्य हैं।

74 प्रश्न (Question) : जापान पर परमाणु बम कब गिराया गया था?

उत्तर (Answer) : 1945 को अमेरिका ने जापान के हिरोशिमा शहर पर दुनिया का पहला परमाणु बम गिराया था।  इसके तीन दिन बाद फिर से अमेरिका ने जापान के ही नागासाकी शहर पर दूसरा परमाणु बम गिराया।

75 प्रश्न (Question) : धनराज पिल्लै किस खेल से सम्बंधित है?

उत्तर (Answer) : धनराज पिल्ले एक पूर्व भारतीय हॉकी खिलाड़ी हैं। 


 < 1 2 3 4 5 >  Last ›



Copyright © 2025, wikigkinhindi.com. All rights reserved.