GK Quiz in Hindi 2025

GK Quiz - GK Quiz in Hindi - Gk Quiz Hindi


426 प्रश्न (Question) : ओलिंपिक चिह्न का क्या अर्थ है?

  • 1. निरंतरता
  • 2. खेलने की ललक
  • 3. चैलेन्ज
  • 4. अखंडता

उत्तर (Answer) : निरंतरता

427 प्रश्न (Question) : सचिन तेंदुलकर ने अपना 100 वां शतक किसके खिलाफ लगाया?

  • 1. बांग्लादेश
  • 2. दक्षिण अफ्रीका
  • 3. ऑस्ट्रेलिया
  • 4. श्रीलंका

उत्तर (Answer) : सचिन तेंदुलकर ने बांग्लादेश के खिलाफ शेर-ए-बांग्ला स्टेडियम, मीरपुर में अपना 100वां अंतरराष्ट्रीय शतक लगाया। इस मैच में सचिन ने 147 गेंदों पर 114 रनों की पारी खेली। 

428 प्रश्न (Question) : अर्जुन पुरस्कार पाने वाली प्रथम महिला कौन थी?

  • 1. एन . लम्सडेन
  • 2. वर्षा सोनी
  • 3. प्रतिभा राय
  • 4. आशा अग्रवाल

उत्तर (Answer) : एन . लम्सडेन अर्जुन पुरस्कार पाने वाली प्रथम महिला थी जिनका सम्बन्ध हॉकी से था। 

429 प्रश्न (Question) : अर्जुन पुरस्कार किस क्षेत्र में दिया जाता है?

  • 1. खेल-कूद
  • 2. सिनेमा
  • 3. विज्ञान
  • 4. साहित्य

उत्तर (Answer) : अर्जुन पुरस्कार भारत सरकार द्वारा खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिये दिया जाता है। इस पुरस्कार का प्रारम्भ 1961 में हुआ था। 

430 प्रश्न (Question) : एग्रीकल्चर शाट किस खेल से संबंधित है?

  • 1. पोलो
  • 2. हॉकी
  • 3. क्रिकेट
  • 4. गोल्फ

उत्तर (Answer) : एग्रीकल्चर शॉट क्रिकेट के खेल से सम्बंधित है।

431 प्रश्न (Question) : सुल्तान अजलान शाह कप किस खेल से संबंधित है?

  • 1. फुटबॉल
  • 2. बेसबॉल
  • 3. टेबल टेनिस
  • 4. हॉकी

उत्तर (Answer) : सुल्तान अजलान शाह कप मलेशिया में आयोजित एक वार्षिक अंतरराष्ट्रीय पुरुष हॉकी की प्रतियोगिता है।

432 प्रश्न (Question) : अमेरिका का राष्ट्रीय खेल कौन सा है?

  • 1. बेसबॉल
  • 2. फुटबॉल
  • 3. सांड-युद्ध
  • 4. सतरंज

उत्तर (Answer) : बेसबॉल 

433 प्रश्न (Question) : सर्वोच न्यायालय के प्रथम मुख्य न्यायाधीश कौन थे?

  • 1. सुकुमार सेन
  • 2. के. एन. वांचू
  • 3. ज़ी. वी. मावलंकर
  • 4. हीरालाल जे कनिया

उत्तर (Answer) : श्री हीरालाल जे कनिया भारत के पहले मुख्य न्यायाधीश थे।

434 प्रश्न (Question) : भारत में प्रधानमंत्री की नियुक्ति कौन करता है?

  • 1. भारत का मुख्य न्यायधीश
  • 2. लोकसभा अध्यक्ष
  • 3. उपराष्ट्रपति
  • 4. राष्ट्रपति

उत्तर (Answer) : भारत में प्रधानमन्त्री की नियुक्ति राष्ट्रपति द्वारा होती है। और अन्य मंत्रियों की नियुक्ति राष्ट्रपति, प्रधानमन्त्री की सलाह पर करता है।

435 प्रश्न (Question) : द्रोणाचार्य पुरस्कार किस क्षेत्र में दिया जाता है?

  • 1. समाज सेवा
  • 2. संस्कृति व कला
  • 3. साहित्य
  • 4. खेल व परीक्षण

उत्तर (Answer) : द्रोणाचार्य पुरस्कार, खेल के क्षेत्र में और खेलों में उत्कृष्ट कोचों को दिया जाता है। 

436 प्रश्न (Question) : केंद्र सरकार का प्रथम विधि अधिकारी कौन होता है?

  • 1. महान्यायवादी
  • 2. केंद्रीय विधि मंत्री
  • 3. महाधिवक्ता
  • 4. भारत का मुख्य न्यायधीश

उत्तर (Answer) : भारत में केंद्र सरकार का प्रथम विधि अधिकारी भारत का महान्यायवादी होता है।

437 प्रश्न (Question) : किसे सजा माफ करने या सजा में हेर-फेर करने की शक्ति प्राप्त है?

  • 1. भारत के प्रधानमंत्री
  • 2. भारत के मुख्य न्यायाधीश
  • 3. विभिन्न राज्यों के राज्यपाल
  • 4. भारत के राष्ट्रपति

उत्तर (Answer) : संविधान के अनुच्छेद 161 द्वारा राज्य के राज्यपाल को भी क्षमादान की शक्ति प्रदान की गई है। किन्तु राज्यपाल, किसी व्यक्ति की मृत्युदंड की सजा को माफ़ नहीं कर सकता है जबकि राष्ट्रपति ऐसा कर सकता है। 

438 प्रश्न (Question) : भारत में पहली बार अविश्वास प्रस्ताव कौन लाया था?

  • 1. इंदिरा गांधी
  • 2. जे बी कृपलानी
  • 3. लाल बहादुर शास्त्री
  • 4. जवाहर लाल नेहरू

उत्तर (Answer) :  भारत में पहली बार अविश्वास प्रस्ताव जे बी कृपलानी द्वारा अगस्त 1963 में जवाहर लाल नेहरू के खिलाफ लाया गया था। 

439 प्रश्न (Question) : फजल अली आयोग कब बना?

  • 1. 1948 में
  • 2. 1947 में
  • 3. 1953 में
  • 4. 1950 में

उत्तर (Answer) : फजल अली आयोग का गठन 22 दिसंबर 1953 में न्यायाधीश फजल अली की अध्यक्षता में हुआ था। इस आयोग के तीन सदस्य - न्यायमूर्ति फजल अली, हृदयनाथ कुंजरू और केएम पाणिक्कर थे।

440 प्रश्न (Question) : रंगास्वामी कप किस खेल से संबंधित है?

  • 1. कबड्डी
  • 2. फुटबॉल
  • 3. चेस
  • 4. हॉकी

उत्तर (Answer) : रंगास्वामी कप हॉकी के खेल से सम्बंधित है। रंगास्वामी कप को पहली बार 1928 में  शुरू किया गया था। 

441 प्रश्न (Question) : पिछड़ी जाति आयोग के प्रथम सभापति कौन थे?

  • 1. बी० डी० शर्मा
  • 2. बी० आर० अम्बेडकर
  • 3. जगजीवन राम
  • 4. काका साहेब कालेलकर

उत्तर (Answer) :  पिछड़ी जाति आयोग के प्रथम सभापति काका साहेब कालेलकर थे।

442 प्रश्न (Question) : सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीशों की सेवानिवृत्ति की आयु क्या है?

  • 1. 62
  • 2. 65
  • 3. 68
  • 4. 60

उत्तर (Answer) : वर्तमान में उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीशों के लिए सेवानिवृत्ति की आयु 65 साल है। 

443 प्रश्न (Question) : आपदा प्रबंधन अधिनियम कब पारित हुआ?

  • 1. 2004
  • 2. 2001
  • 3. 2003
  • 4. 2005

उत्तर (Answer) : आपदा प्रबंधन अधिनियम को वर्ष 2005 में भारत सरकार द्वारा आपदाओं के कुशल प्रबंधन से जुड़े मामलों के लिये पारित किया गया था।

444 प्रश्न (Question) : बलवंत राय मेहता समिति का संबंध किससे है?

  • 1. आरक्षण की व्यवस्था से
  • 2. भाषायी आधार पर राज्यों के गठन से
  • 3. केद्र-राज्यों का संबंध से
  • 4. पंचायती राज व्यवस्था से

उत्तर (Answer) : बलवंत राय मेहता समिति का सम्बन्ध  'पंचायती राज व्यवस्था' से है।  इसका गठन  'पंचायती राज व्यवस्था' को मजबूती प्रदान करने के लिए बलवंत राय मेहता की अध्यक्षता में किया गया था। 

445 प्रश्न (Question) : तराइन का प्रथम युद्ध कब और किसके मध्य लड़ा गया?

  • 1. मुहम्मद गौरी और जयसिंह (1191 ई.)
  • 2. मुहम्मद गौरी और अजयपाल (1189 ई.)
  • 3. मुहम्मद गौरी और भीम (1193 ई.)
  • 4. मुहम्मद गौरी और पृथ्वीराज तृतीय (1191 ई.)

उत्तर (Answer) : तराइन का प्रथम युद्ध (1191 ई.) में  मोहम्मद ग़ौरी (मुईज़ुद्दीन मुहम्मद बिन साम) और अजमेर तथा दिल्ली के राजपूत शासक पृथ्वीराज तृतीय के बीच हुआ था। इस युद्ध में मुहम्मद ग़ोरी की हार हुई थी। 

446 प्रश्न (Question) : बुद्ध चरित्र की रचना किसने की?

  • 1. नागार्जुन
  • 2. बाणभट्ट
  • 3. हर्षवर्द्धन
  • 4. अश्वघोष

उत्तर (Answer) : बुद्धचरित्र के रचयिता अश्वघोष हैं।

447 प्रश्न (Question) : गौतम बुध ने अपना प्रथम उपदेश कहा दिया था

  • 1. बोधगया
  • 2. पाटलिपुत्र
  • 3. सारनाथ
  • 4. श्रावस्ती

उत्तर (Answer) : सारनाथ में भगवान बुद्ध ने अपना पहला उपदेश दिया था। और यहीं से उन्होंने धर्मचक्र-प्रर्वतन प्रारम्भ किया था।

448 प्रश्न (Question) : भारत में सर्वप्रथम सोने के सिक्के किसने चलाए थे?

  • 1. कुषाणों ने
  • 2. गुप्त काल में
  • 3. मौर्य
  • 4. इंडो-ग्रीक

उत्तर (Answer) : इंडो-ग्रीक

449 प्रश्न (Question) : महावीर स्वामी ने किस भाषा उपदेश में दिया था?

  • 1. द्रविड़
  • 2. हिंदी
  • 3. प्राकृत
  • 4. संस्कृत

उत्तर (Answer) : महावीर स्वामी ने अपने उपदेश प्राकृत (अर्धमागधी) भाषा में दिया था।

450 प्रश्न (Question) : पाटलिपुत्र का संस्थापक कौन था?

  • 1. बिम्बिसार
  • 2. अजातशत्रु
  • 3. उदयिन
  • 4. धनानंद

उत्तर (Answer) : उदयिन ने अपनी राजधानी को राजगृह से पाटलिपुत्र स्थानांतरित किया था। इसलिए पाटलिपुत्र का संस्थापक उदयिन को माना जाता है। 


‹ First  < 16 17 18 19 > 



Copyright © 2025, wikigkinhindi.com. All rights reserved.