PSC GS and CSAT (लोक सेवा आयोग) General Knowledge (GK) in Hindi 2025

लोक सेवा आयोग सामान्य ज्ञान GK In Hindi


126 प्रश्न (Question) : समास कितने प्रकार के होते हैं?

उत्तर (Answer) : समास 6 प्रकार के होते हैं  1. तत्पुरुष समास, 2. अव्ययीभाव समास, 3. कर्मधारय समास, 4.  द्विगु समास, 5. द्वन्द्व समास, 6. बहुव्रीहि समास।

127 प्रश्न (Question) : सादर में कौन सा समास है?

उत्तर (Answer) : सादर' में अव्ययीभाव समास है। इसका समास विग्रह है 'आदर सहित' है। 

128 प्रश्न (Question) : कामसूत्र किसकी रचना है?

उत्तर (Answer) : 'कामसूत्र' वात्स्यायन की रचना है। वात्स्यायन एक प्राचीन भारतीय दार्शनिक थे। 

129 प्रश्न (Question) : विनय पत्रिका किसकी रचना है?

उत्तर (Answer) : विनय पत्रिका महाकवि तुलसीदास जी की रचना है। विनय पत्रिका ब्रज भाषा में रचित है। विनय पत्रिका में विनय के पद है।

130 प्रश्न (Question) : कैबिनेट मिशन भारत कब आया?

उत्तर (Answer) : ब्रिटिश सरकार ने 19  फ़रवरी 1946 को संवैधानिक गतिविधि दूर करने के लिए भारत में कैबिनेट भेजने की घोषणा की। कैबिनेट मिशन  24 मार्च 1946 को नयी दिल्ली आया था। 

131 प्रश्न (Question) : सरला बहन का मूल नाम क्या था?

उत्तर (Answer) : सरला बहन का मूल नाम कैथरीन मैरी हैलीमन था। यह एक स्वतंत्रता संग्राम सेनानी थी। इनका जन्म 5 अप्रैल, 1901 में इंग्लैंड में हुआ था।

132 प्रश्न (Question) : अनहैप्पी इंडिया किसने लिखी?

उत्तर (Answer) : अनहैप्पी इंडिया लाला लाजपत राय द्वारा रचित पुस्तक है। यह एक बहुसर्जक लेखक थे। 

133 प्रश्न (Question) : लाइफ डिवाइन पुस्तक किसने लिखी?

उत्तर (Answer) : लाइफ डिवाइन पुस्तक अरबिंद घोष की रचना है। यह बंगाली क्रन्तिकारी थे जो बाद में योगी बन गए थे। 

134 प्रश्न (Question) : रानीखेत बीमारी किससे सम्बंधित है?

उत्तर (Answer) : रानीखेत मुर्गियों की एक संक्रामक बीमारी है जो की सभी आयु की मुर्गियों में पायी जाती है। यह विषाणु द्वारा फैलती है। 

135 प्रश्न (Question) : रानीखेत बीमारी किससे सम्बंधित है?

उत्तर (Answer) : रानीखेत मुर्गियों की एक संक्रामक बीमारी है जो की सभी आयु की मुर्गियों में पायी जाती है। यह विषाणु द्वारा फैलती है। 

136 प्रश्न (Question) : उड़ाका पक्षियों में सबसे ऊँचे कद वाला कौन है?

उत्तर (Answer) : सारस उड़ाका पक्षियों में सबसे ऊँचे कद वाला पक्षी है। 

137 प्रश्न (Question) : चित्रकार मोलाराम चित्रकला की किस शैली के लिए प्रसिद्ध है?

उत्तर (Answer) : चित्रकार मोलाराम गढ़वाल चित्रकला के लिए प्रसिद्ध थे। इस शैली ने राजा अविरुद्ध चन्द्र के सरंक्षण में प्रौढ़ता प्राप्त की थी। मानकू, चैतू और मोलाराम इस शैली के प्रसिद्ध चित्रकार थे। 

138 प्रश्न (Question) : मुसलमानों के लिए पृथक राष्ट्र का विचार किसने दिया था?

उत्तर (Answer) : मुहम्मद इकबाल ने मुसलमानों के लिए पृथक राष्ट्र का विचार दिया था। 

139 प्रश्न (Question) : गढ़वाल पेंटिंग नामक पुस्तक के लेखक कौन हैं?

उत्तर (Answer) : गढ़वाल पेंटिंग बैरिस्टर मुकुन्दी लाल जी की कृति है। 

140 प्रश्न (Question) : सत्यार्थ प्रकाश के लेखक कौन हैं?

उत्तर (Answer) : सत्यार्थ प्रकाश के लेखक महर्षि दयानन्द सरस्वती है। 

141 प्रश्न (Question) : राजा राममोहन राय की समाधि कहाँ है?

उत्तर (Answer) : राजा राममोहन राय की समाधि ब्रिटेन के ब्रिस्टल शहर में है। 

142 प्रश्न (Question) : गढ़वाल पेंटिंग नामक पुस्तक के लेखक कौन हैं?

उत्तर (Answer) : गढ़वाल पेंटिंग बैरिस्टर मुकुन्दी लाल जी की कृति है। 

143 प्रश्न (Question) : उत्तराखण्ड में भकार शब्द का प्रयोग होता है?

उत्तर (Answer) : उत्तराखण्ड में खाघान्न संग्रह के लिए भकार शब्द का उपयोग होता है। 

144 प्रश्न (Question) : गढ़वाल के इतिहास में 'नक्कटी रानी' के नाम से कौन विख्यात थी?

उत्तर (Answer) : गढ़वाल के इतिहास में 'नक्कटी रानी' के नाम से कर्णावती रानी को जाना जाता है। 

145 प्रश्न (Question) : कौन-सा ताल उत्तराखंड के 'रहस्य ताल' के नाम से जाना जाता है?

उत्तर (Answer) : रूपकुंड ताल को रहस्य ताल के नाम से जाना जाता है। यह त्रिशूल पर्वत के निचली भूमि पर स्थित है। यह एक हिमताल है। यह उत्तराखंड के चमोली जिले में स्थित है। 

146 प्रश्न (Question) : 'उत्तराखंड के गांधी' के रूप में किसे जाना जाता है?

उत्तर (Answer) : 'उत्तराखंड के गांधी' के रूप में इंद्रमणि बडोनी को जाना जाता है। इनके ही प्रयास से ही उत्तराखंड २००० में अलग राज्य बना। 

147 प्रश्न (Question) : उत्तराखण्ड क्रान्ति दल के प्रथम अध्यक्ष कौन थे?

उत्तर (Answer) : उत्तराखण्ड क्रान्ति दल के प्रथम अध्यक्ष डी. डी. पंत थे। 

148 प्रश्न (Question) : 'गढ़देश सेवा संघ ' का गठन किसने किया?

उत्तर (Answer) : 'गढ़देश सेवा संघ' की स्थापना श्रीदेव सुमन ने की थी। वे ब्रिटिश काल में टिहरी स्टेट में स्वतंत्रता सेनानियों का एक संघ भी चलाते थे।

149 प्रश्न (Question) : उत्तराखंड में दून किसे कहा जाता है?

उत्तर (Answer) : संरचनात्मक घाटियों को दून घाटी कहा जाता है । (शिवालिक श्रेणियों के उत्तर और मध्य हिमालय के दक्षिण अथार्त शिवालिक और मध्य हिमालय के बीच पाए जाने वाली घाटियों को पछिम और मध्य भाग में दून कहा जाता है।)

150 प्रश्न (Question) : उत्तराखंड का सबसे लंबा हिमनद कौन सा है?

उत्तर (Answer) : उत्तराखंड राज्य में गंगोत्री ग्लेशियर सबसे बड़ा हिमनद है। यह चार हिमनदों चतुरंगी, रतनवन, स्वच्छंद और कैलाश से मिलकर बना हुआ है। गंगोत्री ग्लेशियर लगभग 30 किलोमीटर लंबा और दो किलोमीटर चौड़ा है।


‹ First  < 4 5 6 7 8 > 



Copyright © 2025, wikigkinhindi.com. All rights reserved.