Political (राजनीतिक) General Knowledge (GK) in Hindi 2024

राजनीतिक सामान्य ज्ञान GK In Hindi


26 प्रश्न (Question) : भारत में पहली बार अविश्वास प्रस्ताव कौन लाया था?

उत्तर (Answer) :  भारत में पहली बार अविश्वास प्रस्ताव जे बी कृपलानी द्वारा अगस्त 1963 में जवाहर लाल नेहरू के खिलाफ लाया गया था। 

27 प्रश्न (Question) : फजल अली आयोग कब बना?

उत्तर (Answer) : फजल अली आयोग का गठन 22 दिसंबर 1953 में न्यायाधीश फजल अली की अध्यक्षता में हुआ था। इस आयोग के तीन सदस्य - न्यायमूर्ति फजल अली, हृदयनाथ कुंजरू और केएम पाणिक्कर थे।

28 प्रश्न (Question) : पिछड़ी जाति आयोग के प्रथम सभापति कौन थे?

उत्तर (Answer) :  पिछड़ी जाति आयोग के प्रथम सभापति काका साहेब कालेलकर थे।

29 प्रश्न (Question) : सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीशों की सेवानिवृत्ति की आयु क्या है?

उत्तर (Answer) : वर्तमान में उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीशों के लिए सेवानिवृत्ति की आयु 65 साल है। 

30 प्रश्न (Question) : आपदा प्रबंधन अधिनियम कब पारित हुआ?

उत्तर (Answer) : आपदा प्रबंधन अधिनियम को वर्ष 2005 में भारत सरकार द्वारा आपदाओं के कुशल प्रबंधन से जुड़े मामलों के लिये पारित किया गया था।

31 प्रश्न (Question) : बलवंत राय मेहता समिति का संबंध किससे है?

उत्तर (Answer) : बलवंत राय मेहता समिति का सम्बन्ध  'पंचायती राज व्यवस्था' से है।  इसका गठन  'पंचायती राज व्यवस्था' को मजबूती प्रदान करने के लिए बलवंत राय मेहता की अध्यक्षता में किया गया था। 

32 प्रश्न (Question) : छत्तीसगढ़ विधान सभा भवन का नामकरण किसके नाम पर किया गया है?

उत्तर (Answer) : मिनीमाता के नाम पर (मिनीमाता छत्तीसगढ़ की पहली महिला सांसद थीं।)

33 प्रश्न (Question) : योजना आयोग को किस वर्ष में स्थापित किया गया था?

उत्तर (Answer) : 15 मार्च 1950 को भारत में योजना आयोग की स्थापना की गई थी।

34 प्रश्न (Question) : राज्यसभा में राज्यों का प्रतिनिधित्व किस पर निर्भर करता है?

उत्तर (Answer) : राज्य की जनसंख्या पर।

35 प्रश्न (Question) : राष्ट्रपति के चुनाव में कौन भाग लेता है?

उत्तर (Answer) : भारत के राष्ट्रपति के चुनाव में लोकसभा, राज्यसभा, प्रदेशो की विधानसभा के सभी निर्वाचित सदस्य तथा दिल्ली व पुदुचेरी की विधान सभा (दोनों ही केंद्र शासित प्रदेश हैं) के निर्वाचित सदस्य भाग लेते हैं।

36 प्रश्न (Question) : किस सदन में अध्यक्ष उस सदन का सदस्य नहीं होता?

उत्तर (Answer) : राज्य सभा । 

38 प्रश्न (Question) : राज्यसभा धन विधेयक पर अपनी सहमति कितने दिनों तक रोक सकती है?

उत्तर (Answer) : 14 दिनों की अवधि तक। 

39 प्रश्न (Question) : राज्यसभा का सभापति कौन होता है?

उत्तर (Answer) : भारत का उपराष्ट्रपति राज्य सभा का पदेन सभापति होता है। 

40 प्रश्न (Question) : सर्वप्रथम किस फिल्म अभिनेता को राज्यसभा का सदस्य मनोनीत किया गया था ?

उत्तर (Answer) : पृथ्वीराज कपूर उच्च सदन के लिए मनोनीत होने वाले पहले अभिनेता थे।

41 प्रश्न (Question) : राज्यसभा की प्रथम महिला महासचिव कौन थी?

उत्तर (Answer) : वी. एस. रमा देवी। 

42 प्रश्न (Question) : राज्यसभा का सर्वप्रथम गठन कब हुआ?

उत्तर (Answer) : 3 अप्रैल, 1952 को ।

43 प्रश्न (Question) : राज्यसभा की प्रथम बैठक कब हुई थी?

उत्तर (Answer) : राज्य सभा की पहली बैठक 13 मई, 1952 को आयोजित की गई थी।

44 प्रश्न (Question) : राज्यसभा में कुल कितने सदस्य होते हैं?

उत्तर (Answer) : राज्य सभा के सदस्यों की अधिकतम संख्या 250 निर्धारित की गई है।

45 प्रश्न (Question) : राष्ट्रपति द्वारा राज्य सभा के कितने सदस्य को नामित किया जाता है?

उत्तर (Answer) : राज्यसभा में 12 सदस्य भारत के राष्ट्रपति के द्वारा नामांकित होते हैं।

46 प्रश्न (Question) : राज्यसभा किसके द्वारा भंग की जा सकती है?

उत्तर (Answer) : राज्यसभा को भंग नही किया जा सकता है। 

47 प्रश्न (Question) : राज्यसभा सदस्यता के लिए न्यूनतम आयु कितनी है?

उत्तर (Answer) : राज्यसभा का सदस्य होने के लिए न्यूनतम आयु तीस (30) वर्ष होनी चाहिए।  

48 प्रश्न (Question) : राज्यसभा के सदस्यों का कार्यकाल कितना होता है?

उत्तर (Answer) : राज्यसभा में सदस्य 6 साल के लिए चुने जाते हैं, जिनमे एक-तिहाई सदस्य हर २ साल में सेवा-निवृत होते हैं।

49 प्रश्न (Question) : लोकसभा का पीठासीन अधिकारी कौन होता है?

उत्तर (Answer) : लोकसभा का अध्यक्ष। 

50 प्रश्न (Question) : लोकसभा का प्रथम सत्र कब आयोजित हुआ था?

उत्तर (Answer) : लोकसभा का प्रथम सत्र 13 मई 1952 को आरंभ हुआ था। 


 < 1 2 3 4 >  Last ›



Copyright © 2024, wikigkinhindi.com. All rights reserved.