Important Books and their Writer (महत्वपूर्ण पुस्तकें और उनके लेखक) General Knowledge (GK) in Hindi 2024

महत्वपूर्ण पुस्तकें और उनके लेखक सामान्य ज्ञान GK In Hindi


महत्वपूर्ण पुस्तकें और उनके लेखक से संबन्धित सामान्य ज्ञान (महत्वपूर्ण पुस्तकें और उनके लेखक/Important Books and their Writer Gk) प्रश्न और उत्तर हैं। विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में यहां महत्वपूर्ण पुस्तकें और उनके लेखक से संबन्धित सामान्य ज्ञान प्रश्न और उत्तर दिए गए हैं। आपको हिंदी में (महत्वपूर्ण पुस्तकें और उनके लेखक/Important Books and their Writer Gk Questions and Answers परीक्षा और हिंदी में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता (Online test) परीक्षा में हिंदी में और अन्य सभी प्रतियोगी परीक्षाएं जैसे कि Bank, Railway Exam, Police, SSC CGL and CHSL, UPSC, IAS, SBI PO, Clerks, IBPS आदि से प्रश्न पूछे जाते हैं।

Important-books-and-their-writer Quiz in Hindi

1 प्रश्न (Question) : 'नागानन्द' की रचना किसने की ?

उत्तर (Answer) : हर्षवर्धन ने।

2 प्रश्न (Question) : चंद्रकांता पुस्तक के लेखक है -

उत्तर (Answer) : देवकीनंदन खत्री |

3 प्रश्न (Question) : कामसूत्र पुस्तक के लेखक कौन है ?

उत्तर (Answer) : कामसूत्र महर्षि वात्स्यायन द्वारा रचित भारत का एक प्राचीन कामशास्त्र ग्रन्थ है।

4 प्रश्न (Question) : प्रेमवाटिका किस ने लिखी है ?

उत्तर (Answer) : रसखान |

5 प्रश्न (Question) : महात्मा गाँधी ने अनाशक्ति योग टीका कहाँ लिखी ?

उत्तर (Answer) : महात्मा गाँधी ने अनाशक्ति योग टीका 1929 में (कौसानी) में महज 14 दिनों में  पूरी लिखी 

6 प्रश्न (Question) : सत्यार्थ प्रकाश किस समाज की पवित्र पुस्तक है?

उत्तर (Answer) : सत्यार्थ प्रकाश आर्य समाज का पवित्र पुस्तक (ग्रन्थ) है जिसकी रचना महर्षि दयानन्द सरस्वती ने की थी।

7 प्रश्न (Question) : कामसूत्र किसकी रचना है?

उत्तर (Answer) : 'कामसूत्र' वात्स्यायन की रचना है। वात्स्यायन एक प्राचीन भारतीय दार्शनिक थे। 

8 प्रश्न (Question) : विनय पत्रिका किसकी रचना है?

उत्तर (Answer) : विनय पत्रिका महाकवि तुलसीदास जी की रचना है। विनय पत्रिका ब्रज भाषा में रचित है। विनय पत्रिका में विनय के पद है।

9 प्रश्न (Question) : अनहैप्पी इंडिया किसने लिखी?

उत्तर (Answer) : अनहैप्पी इंडिया लाला लाजपत राय द्वारा रचित पुस्तक है। यह एक बहुसर्जक लेखक थे। 

10 प्रश्न (Question) : लाइफ डिवाइन पुस्तक किसने लिखी?

उत्तर (Answer) : लाइफ डिवाइन पुस्तक अरबिंद घोष की रचना है। यह बंगाली क्रन्तिकारी थे जो बाद में योगी बन गए थे। 

11 प्रश्न (Question) : गढ़वाल पेंटिंग नामक पुस्तक के लेखक कौन हैं?

उत्तर (Answer) : गढ़वाल पेंटिंग बैरिस्टर मुकुन्दी लाल जी की कृति है। 

12 प्रश्न (Question) : सत्यार्थ प्रकाश के लेखक कौन हैं?

उत्तर (Answer) : सत्यार्थ प्रकाश के लेखक महर्षि दयानन्द सरस्वती है। 

13 प्रश्न (Question) : रामचरितमानस के रचयिता कौन है?

उत्तर (Answer) : रामचरितमानस ग्रन्थ के रचियता 'गोस्वामी तुलसीदास' है। यह सात कांडो में विभाजित रामचरित भाषा के उत्कृष्ट ग्रन्थ है। इसे पूरा करने में लगभग 2 वर्ष 7  माह लगे थे। 

14 प्रश्न (Question) : गीत गोविंद की रचना किसने की है?

उत्तर (Answer) : गीत गोविंद 'जयदेव' की काव्य रचना है। जिसमे राधाकृष्ण के श्रृंगारिक चरित्र का वर्णन किया गया है। 

15 प्रश्न (Question) : 'समाज दर्पण' के लेखक कौन हैं?

उत्तर (Answer) :  रामचन्द्र गिरी

16 प्रश्न (Question) : "I do what I do" नामक पुस्तक के लेखक कौन है?

उत्तर (Answer) :  'I Do What I Do' पुस्तक रघुराम राजन ने लिखी है।

17 प्रश्न (Question) : ‘The World Beneath His Feet’ किसकी जीवनी है?

उत्तर (Answer) : पुल्लेला गोपीचंद एक भारतीय बैडमिन्टन खिलाडी हैं। जिन्हे 2005 में पद्म श्री से सम्मानित किया गया। और उन्हें द्रोणाचार्य पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है।

18 प्रश्न (Question) : ‘सैंडी स्टॉर्म’ किस क्रिकेटर की आत्मकथा है?

उत्तर (Answer) : 'सैंडी स्टॉर्म' भारत के पूर्व क्रिकेटर संदीप पाटिल की आत्मकथा है।

19 प्रश्न (Question) : 'प्रिजन डायरी' किसने लिखी है?

उत्तर (Answer) : 'प्रिजन डायरी' के लेखक जयप्रकाश नारायण है। 

20 प्रश्न (Question) : माइन कम्फ़ (मेरा संघर्ष) नामक पुस्तक के लेखक कौन है?

उत्तर (Answer) : 'माइन कम्फ़' यानी मेरा संघर्ष नाम की पुस्तक हिटलर द्वारा लिखी है।  हिटलर ने इसे 1924 में लिखा था जब वो तख्तापलट की कोशिशों के आरोप में जेल की सजा काट रहे थे। 

21 प्रश्न (Question) : 'प्रिमिटिव कल्चर' पुस्तक के लेखक कौन है?

उत्तर (Answer) : 'प्रिमिटिव कल्चर' पुस्तक के लेखक एडवर्ड बर्नेट टाइलर है। 

22 प्रश्न (Question) : 'चिदंबरा' के लेखक कौन है?

उत्तर (Answer) : चिदंबरा’ एक कविता संग्रह है जिसे सुमित्रानंदन पंत द्वारा लिखा गया है। 

23 प्रश्न (Question) : 'वन लाइफ इज नॉट इनफ' किसकी रचना है?

उत्तर (Answer) : 'वन लाइफ इज नॉट इनफ' नटवर सिंह जी द्वारा लिखित थी। 

24 प्रश्न (Question) : 'गीता रहस्य' किसकी रचना है?

उत्तर (Answer) : 'गीता रहस्य' नामक पुस्तक की रचना लोकमान्य बालगंगाधर तिलक ने की है। 

25 प्रश्न (Question) : 'इकोनॉमिक नाइटमेयर ऑफ इंडिया' किसकी रचना है?

उत्तर (Answer) : 'इकोनॉमिक नाइटमेयर ऑफ इंडिया' के लेखक चौधरी चरण सिंह है। 


 1 2 > 



Copyright © 2024, wikigkinhindi.com. All rights reserved.