History (इतिहास) General Knowledge (GK) in Hindi 2024

इतिहास सामान्य ज्ञान GK In Hindi


126 प्रश्न (Question) : मुगलकाल में सर्वप्रथम किस शहर में अंग्रेजों ने अपने कारखाने स्थापित किए थे?

उत्तर (Answer) : सूरत शहर में मुगलकाल में सर्वप्रथम अंग्रेजों ने अपने कारखाने स्थापित किए थे। 

127 प्रश्न (Question) : मोहनजोदड़ो की खुदाई कब और किसने की?

उत्तर (Answer) : मोहनजोदड़ो की खोज राखलदास बनर्जी ने 1922 ई. में की थी। 

128 प्रश्न (Question) : हड़प्पा सभ्यता की खोज किसने की थी?

उत्तर (Answer) : हड़प्पा सभ्यता की खोज का श्रेय दयाराम साहनी को दिया जाता है। 

129 प्रश्न (Question) : भारत का नेपोलियन किसे कहते हैं?

उत्तर (Answer) : वी ए स्मिथ ने समुद्रगुप्त को भारत का नेपोलियन की उपाधि दी है।  समुद्रगुप्त गुप्त वंश का एक शक्तिशाली राजा था जो चंद्रगुप्त प्रथम और कुमारदेवी का पुत्र था । उसने लगभग पूरे भारत को जीत लिया था, वो कभी किसी युध्द में नहीं हारा। इतिहासकार वी ए स्मिथ ने उसे भारत का नेपोलियन कहा है।

130 प्रश्न (Question) : समुद्रगुप्त के पिता का क्या नाम था?

उत्तर (Answer) : समुद्रगुप्त के पिता गुप्तवंशीय सम्राट चंद्रगुप्त प्रथम थे और माता लिच्छिवि कुमारी श्रीकुमरी देवी थी।

131 प्रश्न (Question) : चंद्रगुप्त प्रथम के पिता का नाम क्या था?

उत्तर (Answer) : चन्द्रगुप्त प्रथम के पिता का नाम घटोत्कच था। 

132 प्रश्न (Question) : सोने के सर्वाधिक सिक्के किस काल में जारी किये गए थे?

उत्तर (Answer) : गुप्त काल में सोने के सर्वाधिक सिक्के जारी किये गए थे। 

133 प्रश्न (Question) : श्रीगुप्त ने गुप्त साम्राज्य की स्थापना कब की थी?

उत्तर (Answer) : श्री गुप्त ने गुप्त वंश की स्थापना  275 ई. में की थी।

134 प्रश्न (Question) : गुप्त वंश का अंतिम संस्थापक कौन था?

उत्तर (Answer) : कुमारगुप्त तृतीय गुप्त वंश का अन्तिम शासक था।

135 प्रश्न (Question) : गुप्त वंश का संस्थापक कौन था?

उत्तर (Answer) : गुप्तवंश का संस्थापक श्रीगुप्त था। 

136 प्रश्न (Question) : हिंद स्वराज किसकी रचना है?

उत्तर (Answer) : हिंद स्वराज महात्मा गांधी द्वारा 1909 में लिखी गयी पुस्तक है जो गांधी विचारकों के बीच गीता जैसा महत्व रखती है।

137 प्रश्न (Question) : रिपब्लिक किसकी रचना है?

उत्तर (Answer) : Plato (प्लेटो)

138 प्रश्न (Question) : मदर इण्डिया (Mother India) के लेखक कौन है?

उत्तर (Answer) : 'मदर इंडिया' 1927 में प्रकाशित मिस कैथरीन मेयो की महत्वपूर्ण कृति है जो एक अमेरिकी इतिहासकार थीं।

139 प्रश्न (Question) : भूले बिसरे चित्र किसकी रचना है ?

उत्तर (Answer) : भगवती चरण वर्मा।

140 प्रश्न (Question) : मोदी अगेन (MODI AGAIN व्हाई मोदी इज राइज फॉर इंडिया) के लेखक कौन हैं?

उत्तर (Answer) : आभास मालदाहियार।

141 प्रश्न (Question) : माई ट्रुथ (MY TRUTH) पुस्तक के लेखक कौन हैं?

उत्तर (Answer) : इंदिरा गांधी ।

142 प्रश्न (Question) : हिंदू व्यू ऑफ़ लाइफ (The Hindu view of life) पुस्तक किसने लिखी?

उत्तर (Answer) : डा. एस. राधाकृष्णन।

143 प्रश्न (Question) : प्लेइंग इट माई वे के लेखक कौन हैं?

उत्तर (Answer) : ‘प्लेइंग इट माई वे (Playing It My Way) के लेखक भारतीय क्रिकेट टीम के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर है।

144 प्रश्न (Question) : यामा किसकी रचना हैं ?

उत्तर (Answer) : यामा एक कविता-संग्रह है जिसकी रचायिता महादेवी वर्मा हैं।


‹ First  < 4 5 6



Copyright © 2024, wikigkinhindi.com. All rights reserved.